शनिवार, 2 मई 2020

बारह प्रवासी मजदूरों को किया गया क्वारन्टीन

बारह प्रवासी मजदूरों को किया गया क्वारन्टीन
तिसरी/ गिरिडीह   : हरियाणा के गुडगांव से अपने घर वापस आये 12 प्रवासी मजदूरों को पुलिस प्रशासन ने तिसरी कस्तूरबा विद्यालय में क्वारन्टीन किया गया। इनमें 11 मजदूर चन्दौरी व एक सतगांवा का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार सभी प्रवासी मजदुर चार पांच दिन पहले गुडगांव से पैदल ही घर की ओर निकल गये। बीच रास्ते मे झारखंड की एक ट्रेवल वाहन लौट रही थी। जिस पर सवार होकर देवरी के मंडरो तक फिर एक टेम्पु में तिसरी तक पहुंचे। पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना मिलने पर एसआई साधन कुमार ने सभी का स्थानीय अस्पताल में  स्वास्थ्य जांच कराया बाद में उन्हें क्वारन्टाइन सेंटर कस्तूरबा विद्यालय में संजय सिन्हा के देख रेख में रख दिया। 

इन मजदूरों में संजय यादव, युगल रविदास, नारायण कुमार, लखन दास, नरेश रविदास, दीपक कुमार, राम प्रवेश कुमार, हरी रविदास आदि शामिल हैं।  बीडीओ के निर्देश पर विक्की सिन्हा व मिथलेश कुमार द्वारा सेंटर में उनके लिये सेनिटाइजर, मास्क व खाने पीने की समान की व्यवस्था की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें