पूजा कर लौट रही महिला की बज्रपात से मौत
गिरिडीह : जिले के देवरी थाना क्षेत्र के बेरिया गांव में शनिवार की सुबह बज्रपात की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। मृतिका बेरिया ठाकुर टोला निवासी टुपलाल मंडल की 30 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी बतायी गयी।
बताया गया कि सरस्वती शनिवार की सुबह पूजा करने मंदिर गई हुई थी। वापसी के क्रम में बारिश के साथ हुई वज्रपात की चपेट में आकर घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
बताया कि सरस्वती के गांव की और भी महिलाएं थी। जो उससे आगे चल रही थी। लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार का ढांढ़स बंधाया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें