गिरिडीह के कांग्रेसियों ने किया विधायक राजेंद्र के स्वास्थ्य लाभ की कामना
गिरिडीह : बेरमो के कांग्रेस विधायक सह इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री व सूबे के पूर्वमंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना गिरिडीह के कांग्रेसियों ने किया है।
गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण ने ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ लाभ प्रदान करने की प्रार्थना किया है। विधायक श्री सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने वाले में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ क्षेत्रीय सचिव एन पी सिंह "बुल्लू बाबू" बलराम यादव, नरेंद्र सिन्हा "छोटन" प्रदीप दराद, संतोष सिन्हा, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद ताजउद्दीन, दिलीप पासवान, अर्जुन मंडल आदि शामिल हैं।
विदित हो कि विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह पिछले 10 दिनों से फेफड़े में फंगल इंफेक्शन के कारण रांची के रामप्यारी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बरियातू में एडमिट थे। लेकिन उनकी तबियत में किसी प्रकार की सुधार नही हुई। तबीयत अधिक ख़राब होने के कारण केन्द्रीय गृह मंत्रालय से परमिशन मिलने के बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु शनिवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें