चार प्रवासी मजदूर शनिवार को पहुंचे बगोदर
बगोदर/गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर लगे लाॅकडाउन में फंसे देश के विभिन्न राज्य में झारखंड के मजदूरों मे शनिवार की सुबह बगोदर प्रखंड के अलग-अलग पंचायत के चार मजदूर तेलंगाना से रांची लौटे है। जिसमें अलगडीहा के उगन धोबी पोचरी के प्रमेशवर महतो व गिरधारी महतो तथा औंरा पंचायत केरा दामा गांव अरबिंद कुमार शामिल है।
जहां इन मजदूरों को राज्य सरकार के द्वारा चल रही बस सेवा से सीओ आशुतोष कुमार ओझा के द्वारा रांची से बगोदर लाया गया। जहाँ इन मजदूरों को बगोदर के चेक नाका में स्वास्थ्य जांच कर उनके गांव भेजा गया है। इसे लेकर सीओ आशुतोष कुमार ओझा ने बताया कि इन सभी मजदूरों को सबसे पहले पंचायत सचिवालय में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जायेगा।
वही मुखिया को यह जवाबदेही दिया गया है कि इन सभी को क्वारंटाइन अवधि के दौरान सही रूप से इसकी देख भाल करे। लौटे मजदूरों ने बताया कि वो सभी आंध्र प्रदेश में फंसे हुए थे।जिन्हें लाॅकडाउन के दौरान बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।वही भोजन की भी समस्या हो रही थी।वही मजदूरों ने राज्य सरकार के द्वारा लिए गए फैसले पर उन्होंने आभार प्रकट किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें