बुधवार, 22 अप्रैल 2020

झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल हुआ सरिया का लाल नीतीश निशांत

झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल हुआ सरिया का लाल नीतीश निशांत


सरिया/गिरिडीह :  झारखंड लोक सेवा आयोग आयोग द्वारा जारी किये गये छठा प्रशासनिक सेवा का परिणाम में गिरिडीह जिले के सरिया का लाल नीतीश कुमार निशांत ने सफलता हासिल किया है।

 सरिया निवासी  पिता विजय कुमार सिन्हा  माता विद्या सिंहा के पुत्र नीतीश ने राष्ट्रीय सुरक्षा सेवा में प्रथम स्थान सामान्य वर्ग की श्रेणी में हासिल करने में कामयाब रहा। नीतीश कुमार निशांत 2001 में सरिया हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ था। बैचलर की डिग्री बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी जामिया हमदर्द नई दिल्ली से पूरा किया तथा मास्टर डिग्री कॉलेज ऑफ़ अप्लाइड एजुकेशन एंड हेल्थ साइंस में पूरा करने के पश्चात इंडियन वेटलिफ्टिंग टीम, इंडियन रेसलिंग टीम, जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेड टीम मे फिजियोथैरेपिस्ट के रूप में योगदान दे चुका है। वर्तमान समय में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में हजारीबाग सदर अस्पताल में सेवा दे रहा है। 


नीतीश को खेल से विशेष लगाव रहा है।  नेट बॉल  खेल में नीतीश जंहा झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं वंही क्रिकेट में भी रांची से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल चुका है। बताया कि यह उपलब्धि उन्होंने पहले ही प्रयास में हासिल की है। इस सफलता के पीछे हमारे माता-पिता भाई-बहन गुरुजनों एवं मित्रों का सराहनीय योगदान है। जिसके बदौलत हमें यह मुकाम प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रतिदिन 5 से 6 घंटे नियमित अध्ययन करते थे । 


इस संबंध में उसके मित्र अरुण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार निशांत शुरू से ही मेधावी परिश्रमी  छात्र रहा है। जिसके बदौलत आज उसे यह कामयाबी प्राप्त हो सकी है। उसकी सफलता पर प्रो. अरुण कुमार, राज कुमार वर्मा, धर्मपाल महतो ,अजय कुमार मंडल आदि ने शुभकामना दी है l

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें