प्रशासनिक सेवा में चयन चंद्रशेखर कुणाल का
जमुआ/गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के बहुरियाडीह निवासी विजय कुमार सिन्हा के ज्येष्ठ सुपुत्र कुणाल कुमार सिन्हा का चयन प्रशासनिक सेवा में हुआ है। वे 6ठे जेपीएससी की परीक्षा में परचम लहराया।
इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जमुआ में रहकर की है। उसके बाद इंटर और ग्रेजुएशन की परीक्षा संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग से किया। उसके बाद सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली गए और वहां रहकर सिविल परीक्षा का तैयारी किया और परीक्षा में सफल हुए।
इस परीक्षा में इनके माता-पिता का प्रेरणा मिला है और उन्होंने अथक परिश्रम से प्रशासनिक सेवा में सफल हुए हैं। इनकी तमन्ना है कि और आगे बढ़े और अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें