स्वयं सहायता समूह की महिलाऐं बना रही सैनिटाइजर
फोटो : महिलाओं द्वारा निर्मित सैनिटाइजर दिखाते डीसी
गिरिडीह : जिला प्रशासन की पहल पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा सैनिटाइजर और मास्क निर्माण कार्य शुरू किया गया है। ताकि जिले में सैनिटाइजर की कमी ना हो।
स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित किए जा रहे इस सैनिटाइजर में डब्ल्यूएचओ के सभी मानकों का ध्यान रखा गया है। जिला प्रशासन के उठाए गए इस कदम से जिले में सैनिटाइजर की कमी पर रोक लगाई जा सकेगी। साथ ही लोगों को एक जगह पर सैनिटाइजर भी उपलब्ध हो सकेगा।
जिले को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क एवं सैनिटाइजर की काफी संख्या मात्रा में जरूरत थीं। इसकी पूर्ति के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जिला प्रशासन की पहल पर स्टेरलाइज्ड, रियूजेबल मास्क और सैनिटाइजर बनाने में जुटी हैं। जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए इस कदम से जिले में सैनिटाइजर की कमी को पूरा किया जा सकेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें