रविवार, 23 फ़रवरी 2020

जमुआ विधायक ने दिया प्रज्ञा केन्द्र संचालकों को आश्वासन, कहा - समस्या समाधान की दिशा में हर सम्भव किया जायेगा पहल

प्रज्ञा केन्द्र संचालकों के समस्या समाधान की दिशा में हर सम्भव किया जायेगा पहल : विधायक केदार
जमुआ : प्रदेश प्रज्ञा केन्द्र संचालक संघ गिरिडीह जिला ईकाई के बैनर तले जमुआ प्रखण्ड प्रज्ञा केन्द्र संचालकों ने रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में  जमुआ विधायक केदार हजरा को  उनके आवास पर मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा गया।

 विधायक श्री हजरा ने प्रज्ञा केंद्र  संचालकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप के सभी जायज मांगो को माननीय मुख्यमंत्री से अवगत कराने का काम करेंगे साथ ही साथ विधानसभा में भी बातों को रखने का कार्य किया जाएगा। प्रज्ञा केन्द्र वीएलई के कारण ही एक ही छत के नीचे विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलना सुलभ हुआ  इसलिए समस्याओं के समाधान की दिशा में हर संभव पहल किया जायेगा।

संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि राज्य व केन्द्र के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों को विषम परिस्थितियों में भी बगैर मानदेय, संसाधन, सुरक्षा के आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीएलई सरकार की नीति के कारण उपेक्षित व शोषित है। वर्तमान सरकार को वीएलई के भविष्य की दिशा में सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की प्रबल आवश्यकता है। 
जिला समन्वयक  रंजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि डिजिटल इंडिया की सफलता  वीएलई के बलबूते ही सम्भव हुआ ।  
 प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि सरकार सिर्फ तुगलकी फरमान जारी करती है इसके साथ ही मानदेय, संसाधन, सुबिधा, सुरक्षा की ब्यवस्था पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर  संजय कुमार, बहादुर पंडित  सहित प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतो के वीएलई मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें