घरेलू विवाद में युवक ने ससुराल में फांसी लगा की आत्महत्या
गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के विशनपुर में एक युवक ने रविवार दोपहर करीब 3.45 बजे फांसी लगा अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। इधर सूचना मिलते ही पचंबा थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक आगरा निवासी सामंत यादव बताया जाता है जो विशनपुर स्थित अपने ससुराल में रहता था। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि आज सुबह पति से कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था। वह हमेशा नशे में रहता था। विवाद के बाद वह अपनी बच्ची के साथ कुरकुरे लेने बगल की दुकान चली गयी।
इस दौरान भाभी फरहाना खातून घर में चाय बनाने लगी। पति को चाय देकर भाभी बाहर चली आई। इसी बीच पति सामंत ने कमरे का दरबाजा बंद कर दिया। जिसके बाद भाभी दरबाजा बन्द देख हल्ला मचाने लगी। भाभी के साथ मिलकर उसने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन नहीं खुलने पर भाभी घर मे बनी ईंट की खिड़की को किसी तरह तोड़कर कमरे में गई तो वह साड़ी का फंदा में लटका हुआ था।
बताया कि दोनों ने मिलकर उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद वार्ड पार्षद पप्पू मिर्जा को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पार्षद द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गयी।
विदित हो कि वर्ष 2012 में हिन्दू रीति रिवाज से युवक की शादी हुई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें