रविवार, 23 फ़रवरी 2020

सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक गम्भीर

सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत, एक गम्भीर
गिरिडीह : जिले के अहिल्यापुर थाना अंतर्गत पंदनियां गांव के पास रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई। जबकि इस घटना तीसरे युवक को गंभीर रूप से घायल हो गया। जजिसे तत्काल इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के मुताबिक ताराटांड थाना क्षेत्र के बड़कीटांड निवासी मैनेजर सोरेन, छोटेलाल हांसद और अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के सुनील मरांडी भातुपुर में संथाली जात्रा देखने गए थे। जात्रा देखने के बाद रविवार तड़के एक ही बाइक से तीनों लाैट रहे थे। पंदनियां के पास सवार घुमावदार सडक और तेज रफ्तार के कारण संतुलन खोने से बाईक की टक्कर दीवार से हो गई ‌और बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। 
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। तीनों को सदर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने मैनेजर सोरेन और सुनील मरांडी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल छोटेलाल हांसदा का इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना पर क्षेत्र के विधायक डॉ सरफराज अहमद सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिवारजनों को ढांढस बंधाया। वंही उन्होंने घायल युवक की बेहतर इलाज हेतु चिकित्सकों से बातें भी की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें