चालक के साथ मारपीट मामले में पुलिस के दो कांस्टेबल सस्पेंड
गिरिडीह : रिम्स की डॉ अदिति कश्यप के वाहन चालक के साथ दूर्रव्यवहार मामले को गिरिडीह के एसपी ने गम्भीरता से लेते हुए इस मामले में दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।
सस्पेंड किये गये दोनों कांस्टेबल के नाम राजेन्द्र कुमार और कुमार वरदराज भाष्कर है। इस आशय की जानकारी से एसपी सुरेंद्र झा ने ट्विटर के जरिये ट्वीट कर सूबे कर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को भी अवगत करा दिया है।
क्या है मामला
विदित हो कि सोमवार की देर रात रिम्स की डॉ अदिति अपने डाँ मित्र व एक अन्य के साथ रांची से देवघर गाड़ी से जा रही थी। नगर थाना के कोलडीहा में उनकी वाहन का ओवरटेक कर स्कार्पियो पर सवार कुछ लोग उतरे और चालक के साथ कथित मारपीट किया। डॉ अदिति ने घटना की सूचना नगर थाने में दी और ट्विटर के जरिये मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को भी अवगत कराया।
सूबे के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने मामले को गम्भीरता से लिया और गिरिडीह के डीसी, एसपी और सिविल सर्जन को इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिसके आलोक में एसपी ने उक्त कार्रवाई करते हुये सीएम को इस बात से भी अवगत कराया कि जिले कस पीरटांड़ थाना का इलाका उग्रवाद प्रभावित है। जिस कारण आम वाहनों की सुरक्षा हेतु वँहा चेकपोस्ट लगाया गया है। वँहा तैनात SAT के जवानों ने उस तेज रफ्तार वाहन को वँहा रोकने को कहा लेकिन वाहन चालक वाहन नहीं रोका। तब SAT के जवानों को वाहन में क्रिमनल होने की आशंका हुई और वह उसका पीछा कर कोलडीहा के समीप उसे पकड़ा और चालक से सख्ती के साथ पूछ ताछ किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें