मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020

बाभनटोली दुर्गा मण्डप परिसर में फेंका मिला प्रतिबंधित जानवर का सिर और पैर, पुलिस की सक्रियता से माहौल बिगड़ने से बचा


पुलिस प्रशासन की सक्रियता से शहर का माहौल एक बार फिर बिगड़ने से बचा
बाभनटोली दुर्गा मण्डप परिसर में फेंका मिला प्रतिबंधित जानवर का सिर और पैर

गिरिडीह : पुलिस प्रशासन की सूझ-बूझ और सक्रियता से शहर का माहौल एक बार फिर बिगड़ने से पहले सामान्य कर लिया गया। 

शहरी क्षेत्र के बाभनटोली दुर्गा मंडप परिसर में मंगलवार को एक जानवर का सिर व पैर पाया गया। इस पर नजर पड़ते ही यह खबर चारों ओर फैल गई। और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। 

मंदिर परिसर पर प्रतिबंधित जानवर का सिर और पैर देख वहां जुटे लोग आक्रोशित हो गए और विरोध स्वरूप बाभनटोली मोड़ के पास गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया तथा जमकर हंगामा करने लगे। मुख्य मार्ग जाम होने के कारण आवागमन अवरुद्ध हो गया और मार्ग के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। घटना की सूचना नगर व मुफस्सिल पुलिस के साथ-साथ वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी गई। 

सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो  और मुफस्सिल पुलिस सदलबल जाम स्थल पर पहुंच लोगों को समझा बुझा जामकर्ताओं को वहां से हंटा आवागमन को सामान्य बनाया। इस दौरान जाम कर्ता एक स्थान से जाम हंटा फिर दूसरे स्थान पर जाम कर दिया। नतीजतन पुलिस को बल प्रयोग कर जाम कर्ताओं को खदेड़ना पड़ा।

बाद में पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों से मिल मामले की जानकारी ली। पुलिस व प्रशासन की सक्रियता से तत्काल माहौल को सामान्य कर लिया गया। लेकिन माहौल अभी भी तल्ख बना हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखने को पुलिस की टीम बभनटोली मोड़ से लेकर बरवाडीह तक चौकसी बढ़ा दी है। 

वैसे इस मामले को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा मंडप के समीप जिस जानवर का सिर व पैर का हिस्सा फेंका हुआ पाया गया, वह प्रथमदृष्टया कुत्तों द्वारा फेंका गया प्रतीत होता है। वैसे इस मामले से संबंधित उस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें