समाज में घटित घटनाओं, दैनिक समाचारों, फ़िल्म और नाट्य जगत से जुडी खबरों के अलावे साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक व ज्योतिषीय विचारों, कविता, कहानी, फीचर लेख आलेख का संगम है यह "वेब न्यूज पोर्टल"। आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सबों का भरपूर सहयोग मुझे प्राप्त होगा। आपका सुझाव व मार्गदर्शन भी अपेक्षित है।
गुरुवार, 2 जुलाई 2020
जलसहिया ने दिया कोविड 19 की जानकारी, सुझाये बचाव के उपाय

एसडीओ ने अगले आदेश तक बढ़ाया निषेधाज्ञा

कर्मियों संग बैठक कर बीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश

रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर हुई भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत

सन्देहास्पद स्थिति में हुई किशोरी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

कोल ब्लॉक निजीकरण के विरोध में आहूत हड़ताल का झामुमो ने किया समर्थन

कोल ब्लॉक की नीलामी के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल गिरिडीह में रहा काफी असरदार
कोल ब्लॉक की नीलामी के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल गिरिडीह में रहा काफी असरदार
गिरिडीह : कोल ब्लॉक की नीलामी के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल गिरिडीह में काफी असरदार रहा है। हड़ताल समर्थक गुरुवार की सुबह ही सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के माइंस और कार्यालय के समक्ष काफी संख्या में जुटे और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करते दिखे। बाद में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और धरना पर बैठ गए।
कोयला उद्योग का निजीकरण, कमर्शियल माइनिंग के विरोध में विभिन्न मजदूर यूनियन द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पहुंचे यूनियन लीडरों ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। इससे पहले माइंस पहुंचे कुछ कर्मियों को वापस भी भेजा गया। ऐसे में कोलियरी में पहली और सामान्य पाली में एक भी कर्मियों की हाजिरी नहीं लगी। यूनियन लीडरों ने इस दौरान कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार कोयला उद्योग और कोल इंडिया में निजीकरण करने पर उतारू है। इस प्रक्रिया में कमर्शियल माइनिंग की भी इजाजत दी जा रही है। इससे पूंजीपतियों को सीधा फायदा होगा, लेकिन श्रमिकों का शोषण भी होगा।
कहा की सुनियोजित साजिश के तहत 44 श्रम कानूनों को खत्म करने की योजना है। यूनियन लीडरों ने कहा कि श्रमिकों के हक पर वार कर रही मोदी सरकार को एफडीआई का फैसला वापस लेना होगा। कहा कि यह हड़ताल तीन दिनों की है और तीनों दिन सफल रहेगा।
वंही संयुक्त यूनियनों के इस हड़ताल को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। जवानों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की भी तैनाती की गयी है।
इस दौरान संयुक्त मोर्चा के एनपी सिंह बुल्लू, तेजलाल मंडल, राजेश यादव, राजेश सिन्हा, प्रमोद सिंह, हरगौरी साहू छक्कू, शिवाजी सिंह, बलराम यादव, देवशंकर मिश्र, दिलीप रजक, अमित यादव, अर्जुन मंडल, शोभा यादव, सीताराम हांसदा, चुड़का हांसदा, जानकी पांडेय, लखन रवानी, जीवलाल बेलदार, मो नूर, प्रदीप दराद, कन्हैया सिंह आदि मौजूद थे.

गांवा में जमीन विवाद में हुई हिंसक झड़प, दोनों पक्ष के सात लोग घायल

बज्रपात से युवक की मौत, परिजन का रो रो कर बुरा हाल

तीन महीने से मलेशिया से नहीं आया रामेश्वर का शव, सदमे में हैं परिवार के लोग
तीन महीने से मलेशिया से नहीं आया रामेश्वर का शव, सदमे में हैं परिवार के लोग
गिरिडीह : जिले के मधुवन थाना क्षेत्र के अतकी पंचायत के धावाटांड मुंडरो ग्राम निवासी बद्री महतो के 32 वर्षीय पुत्र रामेश्वर महतो की लगभग तीन महीने पूर्व मलेशिया में मौत हो गयी। पति का शव मलेशिया से मंगाने को लेकर पत्नी पूनम देवी गुहार लगा रही हैं। लेकिन अभी तक रामेश्वर का शव नहीं पहुंचा हैं।
पूनम देवी ने बताया कि परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए पति रामेश्वर महतो 16 अगस्त 2018 को काम करने के लिए मलेशिया गए थे। वहाँ लाइरिको ट्रांसमिशन कंपनी में में कार्यरत थे। बीते 6 अप्रैल 2020 को उनकी अचानक मौत की खबर मिली।
कहा कि मौत को लगभग तीन महीने समय बीतने को हैं लेकिन अभी तक मलेशिया से उसके पति का शव यहाँ नहीं पहुँच सका है। इस संबंध में कंपनी के द्वारा कोई सार्थक जवाब न मिलने से परिवार के सदस्य परेशान हैं।
मृतक रामेश्वर के दो बच्चे हैं। जिसमे बेटी रीतिका कुमारी (9 वर्ष ) और बेटा रवि कुमार(7वर्ष) जिसके लालन- पालन व पढाई लिखाई को लेकर मृतक की पत्नी काफी चिंतित हैं। उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरा परिवार सदमे में है।
प्रवासी मजदूरों के लिये कार्यरत समाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने झारखण्ड सरकार से निवेदन किया है कि रामेश्वर महतो का शव मलेशिया से उचित मुआवजे के साथ जल्द भारत वापस लाया जाय। ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।

एसपी सुरेन्द्र झा का हुआ तबादला अमित रेणु बने गिरिडीह के नये एसपी
एसपी सुरेन्द्र झा का हुआ तबादला अमित रेणु बने गिरिडीह के नये एसपी
गिरिडीह : जिले के नए एसपी अब अमित रेणु होंगे। जिले के पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा का तबादला कर दिया गया।
गुरुवार को गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना पत्र जारी कर दिया गया है।
गिरिडीह के नये एसपी अमित रेणु इससे पहले धनबाद में ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित थे। वहीं गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा को सीनियर एसपी रांची के पद पर पदस्थापित करते हुये उनका तबादला कर दिया गया है।

बिहार : मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 नक्सलियों को धर दबोचा
