समाज में घटित घटनाओं, दैनिक समाचारों, फ़िल्म और नाट्य जगत से जुडी खबरों के अलावे साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक व ज्योतिषीय विचारों, कविता, कहानी, फीचर लेख आलेख का संगम है यह "वेब न्यूज पोर्टल"। आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सबों का भरपूर सहयोग मुझे प्राप्त होगा। आपका सुझाव व मार्गदर्शन भी अपेक्षित है।
रविवार, 24 मई 2020
कोरोना से जंग लड़ रहे दो मरीज हुए स्वस्थ्य, उपायुक्त और सीएस ने दी बधाई

शिक्षाविद के निधन पर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने जताया शोक
शिक्षाविद के निधन पर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने जताया शोक
गिरिडीह : शिक्षाविद अवधेश किशोर प्रसाद सिंह के निधन पर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने रविवार को शोक सभा आयोजित कर शोक संवेदना व्यक्त किया।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि श्री सिंह संयुक्त बिहार में राज्य संपोषित उच्च विद्यालय लातेहार के संस्थापक सदस्य प्रधान अध्यापक के रूप में अपने शिक्षक जीवन का आरंभ किया। तत्पश्चात 1962 में राज्य संपोषित उच्च विद्यालय नवडीहा गिरिडीह को प्रधानाध्यापक के पद से शोभित करते हुए सींचा। माध्यमिक विद्यालयों के सरकारी करण के बाद प्लस टू उच्च विद्यालय गिरिडीह के जीर्णोद्धार के लिए निदेशक द्वारा इनका पदस्थापन गिरिडीह में किया गया। जिले में शिक्षा की रोशनी जलाते हुए बेंगाबाद उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पद पर बने रह कर इन्होंने 30 12 1996 को सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के उपरांत वह जीवन पर्यंत अपने पैतृक गांव अपना जीवन बिताया। इनका पैतृक गांव बिहार के बेगूसराय जिले के केसआवे गाँव है।
उनके चार बच्चे है। संजोग से चारों बच्चों की शादी उन्होंने गिरिडीह में ही की है। शैक्षणिक रूप से बड़े विद्वान एमए, बीएड, डीएड की डिग्री वाले उस महान विभूति का संपूर्ण शैक्षिक जीवन गिरिडीह के शैक्षिक उन्नयन को समर्पित रहा। बहुत ही कर्तव्य परायण, मृदुभाषी और अंग्रेजी के बड़े मर्मज्ञ माने जाते थे। वक्ताओं ने कहा कि बीते 8 मई को इस महान विभूति का निधन हो गया। जो शिकक जगत के लिये अपूरणीय क्षति है। ऐसे विद्वान पुरुष के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की गिरिडीह जिला इकाई शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करती है की ईश्वर उनकी आत्मा को चीर शान्ति प्रदान करें।
शोक सभा मे संघ के सुशील कुमार, देवेंद्र प्रसाद सिंह, चंद्रमणि प्रसाद, मोहम्मद अख्तर अंसारी, मनोज रजक, शमा परवीन, मुन्ना कुशवाहा समेत संघ के तमाम शिक्षक शिक्षिकाएँ शामिल होकर शोक व्यक्त किया।मौके पर दो मिनट का मौन रखकर इनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना की।

जरूरतमंद परिवारों के बीच किया आटा का वितरण

जमुआ थाना पुलिस के द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

अफवाह फैलाने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

बिरनी में निकाला गया पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च

विहिप बजरंग दल ने बांटा खाद्य सामग्री

गुरुवार, 21 मई 2020
गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा पांच की मौत, इंडिका कार के उड़े परखच्चे
गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा पांच की मौत, इंडिका कार के उड़े परखच्चे
गिरिडीह-डुमरी मुख्यपथ पर जोड़ा पहाड़ी के समीप घटित हुई घटना
तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर और अनियंत्रित हो पेड़ से जा टकरायी
गिरिडीह : गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोड़ापहाड़ी के समीप स्थित तीखे मोड़ के पास गुरुवार की दोपहर को हुये एक भीषण सड़क हादसे में जंहा चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं 1व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाने के क्रम उंसने भी दम तोड़ दिया।
दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना मुफस्सिल थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल पुलिस सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का नजारा देख उनके सर भी चकरा गया। क्योंकि घटना स्थल पर लगभग 500 मीटर के अंतराल में चार शव बेतरतीब तरीक़े से सड़क पर पड़े थे। और सड़क पूरी तरह खून से लाल हो चुकी थी।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर जोड़ापहाड़ी के पास डुमरी से गिरिडीह की ओर आ रही एक तेज रफ्तार इंडिका कार तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पहले एक बाइक को बचने के चक्कर मे दूसरी बाइक को भी टक्कर मारते हुये एक पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्त हो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया जाता है दो बाइको पर सवार होकर चार लोग गिरिडीह से पीरटांड़ के कमलासिंघा जा रहे थे। जबकि विपरीत दिशा से एक कार काफी तेज रफ्तार से आ रही थी। कार काफी रफ्तार में थी और सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के बाद दूसरी बाइक को धक्का मारते हुवे पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग और कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो कार में ही फंस गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।
मृतकों में बाइक सवार बेनीलाल हांसदा, पतिया टुडू और सोमरा टुडू शामिल थे। ये सभी पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कमलासिंघा गांव के रहने वाले थे। जबकि कार सवार पचंबा थाना के बिसनपुर निवासी असलम और डरियाडीह के शाहिद अंसारी थे। ये दोनों आपस में दोस्त थे और गुरुवार दोपहर अपने कार से गांव जा रहे थे।
घटना स्थल पर पहुंची मुफ्फसिल पुलिस ने सभी मृतकों के शव को अपनी अभिरक्षा में ले कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। और, दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले गयीं।
गौरतलब है कि लॉक डाउन के कारण सड़कें पूरी तरह वीरान रहती। इक्के दुक्के वाहन ही सड़कों पर दौड़ती नजर आती है। इसी वीरानगी ने इस हादसे को जन्म दिया। क्योंकि सुनसान सड़क के कारण बाइक और कार दोनों ही पूरी रफ्तार में थी और दुर्घटना की शिकार हो गयी।
घटना की सूचना जंगल मे आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। सूचना पाकर मृतकों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। पूरा का पूरा अस्पताल परिसर मृतकों के परिजनों के कोहराम और क्रंदन से गमगीन हो गया।

पीरटांड़ में एक ही दिन तीन कोरोना मरीज के मिलने से क्षेत्र में दहशत
पीरटांड़ में एक ही दिन तीन कोरोना मरीज के मिलने से क्षेत्र में दहशत
पीरटांड़/गिरिडीह : पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में एक ही दिन तीन कोरोना मरीज के मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताते चलें कि पीरटांड़ में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।
बुधवार देर रात की गई पुष्टि के बाद गुरुवार सुबह ही पुनः टेस्ट के बहाने तीनो मरीजो को आइसोलेशन वार्ड ले जाया गया है इसके बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू करते हुए प्रचार प्रसार के बाद बेरिकेटिंग कर दी गयी है।
पदाधिकारियों के निर्देश के बाद कुम्हरलालो पंचायत भवन सहित कोरीटोला स्कूल सेनेटाइज कर सील कर कर दिया गया है। उसके बाद कबरिया बेड़ा स्कूल को सेनिटाइज कर बेरिकेडिंग कर सील कर दिया गया। वहीं एक कोरोना मरीज के घर को भो सेनेटाइज किया गया।
बताते चलें कि तीन मरीजो में दो कुम्हरलालो व एक कबरिया बेड़ा गांव के हैं। तीनो 13 मई को मुम्बई से लौटे हैं। पांच दिन पूर्व 20 व्यक्तियों का सैम्पल जांच को ले लिया गया था जिनमे जो जांच हो पाई है उनमें इन तीनो का नाम शामिल है। क्षेत्र में देर रात से ही इस घटना की जानकारी जंगल मे आग की तरह फैल गयी थी लेकिन पीड़ितों को नही बताया गया था। इनके साथ जो प्रवाशी मजदूर मुंबई से लौटे है तथा इनलोगों के संपर्क में आये हैं उन्हें भी क्वारन्टीन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
क्षेत्र में शांति कायम रहे और एहतियात बरती जाय इसके लिए डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र झा, सिविल सर्जन अवधेश प्रसाद सिन्हा, एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, एसडीपीओ नीरज सिंह, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, सीओ विनय प्रकाश तिग्गा आदि पहुंच चुके थे। क्वारन्टीन सेंटर व पंचायत भवन को सील किया गया है। कुम्हरलालो पंचायत समेत 7 किलोमीटर के दायरे वालो गांव में धारा 144 लगा दी गयी है।। उसी तरह सारी प्रक्रिया कबारिया बेड़ा गांव में भी की गई है। सारी गतिविधियां संचालित करने के लिए कई दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।
बता दें कि जिस युवक को पॉजिटिव संक्रमित बताया गया है वह दस दिनों से ही जांच की मांग कर रहा था लेकिन संक्रमित तीनो युवको में किसी को कोई शारीरिक परेशानी नही दिख रही थी। बहरहाल पूरे क्षेत्र को सील करते हुए अनावश्यक घर से नही निकलने की चेतावनी दी गयी है।
प्रचार वाहन से सबों को सूचित किया गया है।इस प्रक्रिया को पूर्ण करने में मुखिया सुभाष बर्णवाल, अंचल निरीक्षक रामनरेश सिंह, जेई राकेश कुमार, एमओ अजय कुमार, स्वास्थ्य बीपीएम सरिता कुमारी, बिटीटी रविन्द्र कुमार, भोला बर्मा, अनु ठाकुर आदि लगे हुए थे।

मुखिया ने पालगंज वासियों से की कोरोना से बचने की अपील

डीसी और एसपी पहुंचे चनमनो गांव, लिया क्वॉरेंटाइन सेंटर का जायजा
गिरिडीह उपायुक्त एवं एसपी चनमनो गांव पहुंचे, क्वॉरेंटाइन सेंटर का जायजा लिया
जमुआ/गिरिडीह : जमुआ प्रखंड अंतर्गत मेढ़ों चपरखो पंचायत के ग्राम चनमनो में 2 दो नये कोरोना मरीज पाए जाने को बाद एसपी और डीसी ने ग्राम चनमनो का दौरा किया गया और क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों का जायजा लिया। ग्राम चनमनो में हरेक तरह की गतिविधि पर पूर्णतः रोक लगा हुआ है, तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए हैं।
डीसी और एसपी के दौरे के दौरान उनके साथ जमुआ के प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ,जमुआ के अंचलाधिकारी रामबालक कुमार ,पुलिस निरीक्षक बिनय कुमार राम, जमुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार आदि मौजूद थे ।

मधुबन में मनाया गया जन्म ,तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव
