गुरुवार, 21 मई 2020

पीरटांड़ में एक ही दिन तीन कोरोना मरीज के मिलने से क्षेत्र में दहशत

पीरटांड़ में एक ही दिन तीन कोरोना मरीज के मिलने से क्षेत्र में दहशत


पीरटांड़/गिरिडीह :  पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में एक ही दिन तीन कोरोना मरीज के मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताते चलें कि  पीरटांड़ में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। 

बुधवार देर रात की गई पुष्टि के बाद गुरुवार सुबह ही पुनः टेस्ट के बहाने तीनो मरीजो को आइसोलेशन वार्ड ले जाया गया है इसके बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू करते हुए प्रचार प्रसार के बाद बेरिकेटिंग कर दी गयी है। 

पदाधिकारियों के निर्देश के बाद कुम्हरलालो पंचायत भवन सहित  कोरीटोला स्कूल सेनेटाइज कर  सील कर कर दिया गया है। उसके बाद कबरिया बेड़ा स्कूल को सेनिटाइज कर बेरिकेडिंग कर सील कर दिया गया। वहीं एक कोरोना मरीज के घर को भो सेनेटाइज किया गया।


बताते चलें कि  तीन मरीजो में दो कुम्हरलालो व एक कबरिया बेड़ा गांव के हैं। तीनो 13 मई को मुम्बई से लौटे हैं। पांच दिन पूर्व 20 व्यक्तियों का सैम्पल जांच को ले लिया गया था जिनमे जो जांच हो पाई है उनमें इन तीनो का नाम शामिल है। क्षेत्र में देर रात से ही इस घटना की जानकारी जंगल मे आग की तरह फैल गयी थी लेकिन पीड़ितों को नही बताया गया था। इनके साथ जो प्रवाशी मजदूर मुंबई से लौटे है तथा इनलोगों के संपर्क में आये हैं उन्हें भी क्वारन्टीन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। 

क्षेत्र में शांति कायम रहे और एहतियात बरती जाय इसके लिए डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र झा, सिविल सर्जन अवधेश प्रसाद सिन्हा, एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, एसडीपीओ नीरज सिंह, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, सीओ विनय प्रकाश तिग्गा आदि पहुंच चुके थे। क्वारन्टीन सेंटर व पंचायत भवन को सील किया गया है। कुम्हरलालो पंचायत समेत 7 किलोमीटर के दायरे वालो गांव में धारा 144 लगा दी गयी है।। उसी तरह सारी प्रक्रिया कबारिया बेड़ा गांव में भी की गई है। सारी गतिविधियां संचालित करने के लिए कई दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। 

बता दें कि जिस युवक को पॉजिटिव संक्रमित बताया गया है वह दस दिनों से ही जांच की मांग कर रहा था लेकिन संक्रमित तीनो युवको में किसी को कोई शारीरिक परेशानी नही दिख रही थी। बहरहाल पूरे क्षेत्र को सील करते हुए अनावश्यक घर से नही निकलने की चेतावनी दी गयी है। 

प्रचार वाहन से सबों को सूचित किया गया है।इस प्रक्रिया को पूर्ण करने में मुखिया सुभाष बर्णवाल, अंचल निरीक्षक रामनरेश सिंह, जेई राकेश कुमार, एमओ अजय कुमार, स्वास्थ्य बीपीएम सरिता कुमारी, बिटीटी रविन्द्र कुमार, भोला बर्मा, अनु ठाकुर आदि लगे हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें