गिरिडीह में अब तक मिले 15 कोरोना पोजेटिव मरीज
गिरिडीह : जिले के पीरटांड़ प्रखंड में 3 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। तीनों प्रवासी मजदूर हैं और ये मुम्बई से वापस लौटे थे।
बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में इसकी जानकारी मिली है। जिले में अब तक कुल 15 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें 14 एक्टिव मामले हैं। जबकि एक महिला मरीज ठीक हो चुकी है। इससे पहले बुधवार शाम जमुआ के चनमनो गांव से 2 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दोनों मरीजों को बदडीहा स्थित आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं पीरटांड़ में मिले संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन में भेजें दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें