शिक्षाविद के निधन पर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने जताया शोक
गिरिडीह : शिक्षाविद अवधेश किशोर प्रसाद सिंह के निधन पर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने रविवार को शोक सभा आयोजित कर शोक संवेदना व्यक्त किया।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि श्री सिंह संयुक्त बिहार में राज्य संपोषित उच्च विद्यालय लातेहार के संस्थापक सदस्य प्रधान अध्यापक के रूप में अपने शिक्षक जीवन का आरंभ किया। तत्पश्चात 1962 में राज्य संपोषित उच्च विद्यालय नवडीहा गिरिडीह को प्रधानाध्यापक के पद से शोभित करते हुए सींचा। माध्यमिक विद्यालयों के सरकारी करण के बाद प्लस टू उच्च विद्यालय गिरिडीह के जीर्णोद्धार के लिए निदेशक द्वारा इनका पदस्थापन गिरिडीह में किया गया। जिले में शिक्षा की रोशनी जलाते हुए बेंगाबाद उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पद पर बने रह कर इन्होंने 30 12 1996 को सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के उपरांत वह जीवन पर्यंत अपने पैतृक गांव अपना जीवन बिताया। इनका पैतृक गांव बिहार के बेगूसराय जिले के केसआवे गाँव है।
उनके चार बच्चे है। संजोग से चारों बच्चों की शादी उन्होंने गिरिडीह में ही की है। शैक्षणिक रूप से बड़े विद्वान एमए, बीएड, डीएड की डिग्री वाले उस महान विभूति का संपूर्ण शैक्षिक जीवन गिरिडीह के शैक्षिक उन्नयन को समर्पित रहा। बहुत ही कर्तव्य परायण, मृदुभाषी और अंग्रेजी के बड़े मर्मज्ञ माने जाते थे। वक्ताओं ने कहा कि बीते 8 मई को इस महान विभूति का निधन हो गया। जो शिकक जगत के लिये अपूरणीय क्षति है। ऐसे विद्वान पुरुष के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की गिरिडीह जिला इकाई शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करती है की ईश्वर उनकी आत्मा को चीर शान्ति प्रदान करें।
शोक सभा मे संघ के सुशील कुमार, देवेंद्र प्रसाद सिंह, चंद्रमणि प्रसाद, मोहम्मद अख्तर अंसारी, मनोज रजक, शमा परवीन, मुन्ना कुशवाहा समेत संघ के तमाम शिक्षक शिक्षिकाएँ शामिल होकर शोक व्यक्त किया।मौके पर दो मिनट का मौन रखकर इनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें