तिरंगा यात्रा के दौरान उपद्रवियों ने किया पथराव
विदित हो कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को युवा एकता दिवस के मौके पर भाजपा और इससे जुड़े संगठन पूरे राज्य में सीएए-एनआरसी के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इसी के आलोक में गिरिडीह में भी यह यात्रा निकाली गयी। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
बताया जा रहा है कि जब तिरंगा यात्रा शहर के मौलाना आजाद चौक और बीबीसी रोड के पास पहुंची तो उपद्रवियों ने पथराव करना शुरू कर दिया। यात्रा में लोगों की काफी भीड़ थी जिस कारण पथराव की घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल गया और भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठी चार्ज कर स्थिति को काबू में करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीसी और एसपी भी पहुंच चुके हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एहतियान तिरंगा यात्रा को कालीबाड़ी चौक से टावर चौक के बीच ही रोक रखा है। लेकिन भीड़ आगे बढ़ने की जिद पर अड़ गई है। वहां पर मौजूद अधिकारी लगातार दोनों तरफ से भीड़ को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं तिरंगा यात्रा में शामिल लोग जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस घटना में कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की भी सुचना है। हालाँकि पुलिस स्थिति को संभालने का हर संभव प्रयास में जुटी है।
गिरिडीह (राजेश कुमार) : गिरिडीह जिला मुख्यालय में रविवार को नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के समर्थन में निकली गयी तिरंगा यात्रा पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए उपद्रवियों पर लाठी चार्ज किया। और आँशु गैस के गोले भी छोड़े। स्थिति बिगड़ता देख मौके पर डीसी और एसपी भी पहुंच गए हैं।