झारखण्ड मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, महिलाओं की हो सकती है सहभागिता
झारखण्ड में पांचवी विधानसभा के गठन के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक ने मंत्रीपद की शपथ ली थी। लेकिन सरकारी कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने हेतु अब इसका विस्तार आवश्यक हो गया है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार की शाम को इस सिलसिले में ही नई दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को यूपीए दलों की होने वाली बैठक में भी शामिल हो सकते हैं। नई दिल्ली में यूपीए की बैठक में बिहार से राजद के सीनियर नेता भी पहुंच रहे हैं। बैठक में ही कांग्रेस के वरीय नेताओं से भी मुख्यमंत्री की मुलाकात होगी।
मंत्रिमंडल बंटवारे को लेकर कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने पार्टी आलाकमान को अधिकृत कर दिया है। समझा जा रहा है कि कांग्रेस अब अनुभवी और युवा नेताओं को आगे बढ़ाएगी और इनमें महिलाओं को भी हिस्सा मिलेगा।
कांग्रेस से चार महिला विधायक विधानसभा में पहुंची हैं और उनमें से भी एक को मौका मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार इनमें महागामा की दीपिका पांडे सिंह का नाम आगे चल रहा है जबकि रामगढ़ से जीतकर पहुंची ममता देवी और बड़कागांव की सबसे कम उम्र की युवा विधायिका अम्बा प्रसाद भी इस दौड़ में शामिल हैं। अब ऊंट किस करवट बैठेगा यह वक़्त ही बतायेगा।
बहरहाल सोमवार को होने वाली यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में ही उन लोगों के नाम तय हो जाएंगे जिन्हें कांग्रेस कोटा से मंत्रिमंडल में शामिल करना है।
न्यूज़अपडेट, रांची : खरमास समाप्त होने को है। इसकी समाप्ति के बाद जंहा एक ओर झारखण्ड के राजनीतिक गलियारे में एक बार पुनः काफी हेर फेर की सम्भावना करवटें ले रही है। वंही दूसरी ओर झारखण्ड की नई सरकार के मंत्रिमंडल का भी विस्तार होना तय माना जा रहा है।
झारखण्ड में पांचवी विधानसभा के गठन के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक ने मंत्रीपद की शपथ ली थी। लेकिन सरकारी कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने हेतु अब इसका विस्तार आवश्यक हो गया है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार की शाम को इस सिलसिले में ही नई दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को यूपीए दलों की होने वाली बैठक में भी शामिल हो सकते हैं। नई दिल्ली में यूपीए की बैठक में बिहार से राजद के सीनियर नेता भी पहुंच रहे हैं। बैठक में ही कांग्रेस के वरीय नेताओं से भी मुख्यमंत्री की मुलाकात होगी।
मंत्रिमंडल बंटवारे को लेकर कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने पार्टी आलाकमान को अधिकृत कर दिया है। समझा जा रहा है कि कांग्रेस अब अनुभवी और युवा नेताओं को आगे बढ़ाएगी और इनमें महिलाओं को भी हिस्सा मिलेगा।
कांग्रेस से चार महिला विधायक विधानसभा में पहुंची हैं और उनमें से भी एक को मौका मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार इनमें महागामा की दीपिका पांडे सिंह का नाम आगे चल रहा है जबकि रामगढ़ से जीतकर पहुंची ममता देवी और बड़कागांव की सबसे कम उम्र की युवा विधायिका अम्बा प्रसाद भी इस दौड़ में शामिल हैं। अब ऊंट किस करवट बैठेगा यह वक़्त ही बतायेगा।
बहरहाल सोमवार को होने वाली यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में ही उन लोगों के नाम तय हो जाएंगे जिन्हें कांग्रेस कोटा से मंत्रिमंडल में शामिल करना है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें