शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

वार्ड-पार्षद के पति पर जान लेवा हमला, गम्भीर

वार्ड-पार्षद के पति पर जान लेवा हमला, गम्भीर

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में वार्ड नम्बर 24 की वार्ड पार्षद शबाना परवीन के पति नुरूल होदा पर शुक्रवार को दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया गया। जिसमे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये।

 आनन फानन में उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जंहा उनकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और नगर निगम के अधिकारी आदि लोग मामले की जाँच पड़ताल में जुट गये हैं।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि शहरी क्षेत्र के कोलडीहा इलाके में इन दिनों लगातार चोरी की घटनाएं घटित हो रही थी।  कुछ  चोरों को वार्ड पार्षद के पति नुरुल पहचान चुके थे, और विरोध कर रहे थे। इसी से तिलमिलाए अपराधियों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया।

घटना की सूचना पर मेयर सुनील पासवान सदर अस्पताल पहुंचे और घायल नुरूल का हालचाल जाना। उन्होंने नगर थाना पुलिस से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें