सोमवार, 9 जनवरी 2023

स्कूल वैन पलटने से 6 वर्षीया स्कूली छात्रा की मौत


गिरिडीह : जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के बुधवाडीह के समीप सोमवार सुबह एक निजी स्कूल के वाहन टाटा मैजिक के पलटने से एक छह वर्षीया छात्रा रीया कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

बताया गया कि छात्रा रीया कुमारी अपने घर थाना क्षेत्र के जेमराडीह से उक्त स्कूल वाहन पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बुधवाडीह के यह हादसा घटित हुई। जिसमे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

सूचना मिलते ही धनवार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बच्ची के शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज  आगे की कार्रवाई करने में जुटी हैं।

रविवार, 8 जनवरी 2023

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से राजद 2024 का लोकसभा चुनाव हर हाल में लड़ेगा


गिरिडीह : राष्ट्रीय जनता दल आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से हर हाल में लड़ेगा। इसकी घोषणा राजद के झारखंड प्रदेश प्रधान महासचिव संजय यादव, संसदीय बोर्ड झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश पासवान और प्रदेश के अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को राजधनवार में उपस्थित होकर किया। 
राजधनवार में रविवार को राजद की आहूत विशाल जनसभा में शामिल होते हुए राजद के प्रदेश नेताओं ने रविवार को शंखनाद कर दिया। प्रदेश नेताओं ने कहा कि राजद गरीब गुरबों की पार्टी है। इसके नेता लालू प्रसाद यादव ने हमेशा से गरीबों के हितों की बात की है। कहा कि पूरे देश के साथ साथ कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की जनता केंद्र की भाजपा सरकार से त्रस्त ही। महंगाई बेलगाम हो गई है। बेरोजगारी चरम पर पांच गई है। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सुन रही है। 
राजद के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन गई है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। तभी देश की जनता का भला होगा। कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों और पूंजीपतियों की सरकार को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए राजद कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से 2024 का चुनाव हर हाल में लड़ेंगा। कार्यक्रम में काफी संख्या में राजद के लोगों के साथ आमजन मौजूद थे।

सम्मेदशिखर पार्श्वनाथ में आदिकाल चली आ रही व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगा : उपायुक्त


गिरिडीह:  जैन धर्म के सर्वाेच्च तीर्थस्थल सम्मेद शिखर को लेकर उपजे विवाद के निपटारे को लेकर रविवार उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। सम्मेद शिखर मधुबन के गेस्ट हाउस में हुई इस बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सम्मेदशिखर पार्श्वनाथ में आदिकाल से जो व्यवस्था चली आ रही है। वो पहले की तरह ही चलता रहेगा। इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा। आदिवासियों का सोहराय और मकर संक्रान्ति का पर्व भी शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। कहा कि जैन समाज और गैर जैन समाज  के लोगों के लिए पारसनाथ पर्वत पर पूर्व की भांति भ्रमण और तीर्थयात्रा जारी रहेगा।
वहीं उपायुक्त श्री लकड़ा ने कहा कि पारसनाथ पर्वत पर स्वामित्व के मुद्दे पर कोई विवाद नही रह गया है। डुमरी एसडीएम के नेतृत्व में एक कोर कमिटी का गठन किया गया है। जिसमे श्वेतांबर और दिगंबर जैन समाज के प्रतिनिधियों के साथ सम्मेद शिखर मधुबन के सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे और विवाद का निपटारा इसी कोर कमिटी के माध्यम से किया जाएगा। 
वहीं बैठक में मौजूद गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सम्मेद शिखर पार्श्वनाथ में जैन समाज का भी तीर्थस्थल है। वहीं आदिवासी समुदाय का मरांग बुरू तीर्थस्थल भी है। कहा कि यहां जैनियों के साथ साथ आदिवासियों की भी धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है और दोनों का सम्मान होना चाहिए। कहा कि आज से नही, बल्कि ब्रिटिश शासन के गजट से लेकर कई दशकों तक यह व्यवस्था बना हुआ है। इसमें किसी तरह का फेरबदल नहीं किया जा सकता है।
इस बैठक में अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, एसडीपीओ मनोज कुमार  प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार,मधुबन थाना प्रभारी समेत गुणायतन ट्रस्ट के सुभाष जैन, तपोभूमि के दीपक मेपानी समेत कई जैन संस्था के प्रतिनिधि बी अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

व्यवस्था बदलाव की राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी चला रही अभियान : कृष्ण मुरारी शर्मा


गिरिडीह : बेंगाबाद प्रखंड के कर्णपुरा चौक पर रविवार को आम आदमी पार्टी की बैठक हुई। जिसमे बतौर अतिथि आप के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा शामिल हुए।
अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कहा कि झारखंड के गाँव गाँव में व्यवस्था परिवर्तन की राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी अभियान चला रही है। बिजली पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि बुनियादी सुविधाएं हरेक व्यक्ति को चाहिए होती है। लेकिन प्रदेश के लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी प्राप्त नहीं हो रही ही। उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली में जब 5 साल में स्कूल होस्पीटल ठीक हो सकता है तो झारखंड में 22 साल में क्यों नहीं? पंजाब में जनता को 300 युनिट बिजली फ्री मिल सकता है तो झारखंड में क्यों नहीं? श्री शर्मा ने कहा कि झारखंड में भी पंजाब की तरह एक एमएलए एक पेंशन कानून बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में जनता को 300 युनिट मुफ्त बिजली देने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरेगी। 
कार्यक्रम में रोजन अंसारी, जय प्रकाश वर्मा, मुशर्रफ हुसैन, किशोर तुरी, सरयू राय, शमीद अंसारी,शाहीद अंसारी ने भी अपनी बात रखी ।
 कार्यक्रम में कई नौजवानों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने वाले युवा नेता दीपक कुमार, एनाउल अंसारी, नईम अंसारी , अलाउद्दीन अंसारी, शमीम अंसारी, मो इस्लाम, उमर हुसैन, ताज उद्दीन अंसारी, याकुब अंसारी, अब्दुल मजीद, सदाम अंसारी, तस्लीम अंसारी, सनाउल्लाह अंसारी, तनवीर अंसारी, राहुल कुमार सहित कई लोग शामिल हैं।

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन


मुन्ना प्रसाद कुशवाहा बने संयोजक, चंद्रमणि प्रसाद अध्यक्ष व मोहम्मद अख्तर सचिव

गिरिडीह : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ कार्यकारिणी की अंतरिम समिति का पुनर्गठन रविवार को सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में की गई। जिसमे सर्वसम्मति जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे मुन्ना प्रसाद कुशवाहा को संयोजक, चंद्रमणि प्रसाद को अध्यक्ष, शमा परवीन, खूब लाल पंडित, नारायण प्रसाद, दीपक राय को उपाध्यक्ष, मोहम्मद अख्तर अंसारी को सचिव, तपस्या कुमारी, गुरु गोविंद हांसदा, अब्दुल खालिद को संयुक्त सचिव तथा मिथुन राज को कोषाध्यक्ष एवं राकेश कुमार को सह कोषाध्यक्ष चुना  गया। वहीं महेंद्र प्रसाद दांगी को संगठन मंत्री,  उमेश कुमार चौधरी, रेखा कुमारी, महेंद्र कुमार को संयुक्त संगठन मंत्री, मनोज रजक को प्रवक्ता तथा  उपेंद्र कुमार राय को मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया।जिला कार्यकारिणी के सलाहकार के रूप में पूर्व प्रधानाध्यापक सुशील कुमार, प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह, केशव कुमार, श्रीमती शीला कुमार को शामिल किया गया। 
इसके पूर्व वरीय संयोजक प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संघ की बैठक हुई। इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों से जिला प्रतिनिधि के रूप में दो-दो साथियों का चयन करते हुए उन्हें प्रखंड में संघ को मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी दी गई। 
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानाध्यापक सुशील कुमार ने कहा की माध्यमिक शिक्षकों का अस्तित्व आज खतरे में है। सभी शिक्षकों को एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता होगी और नहीं तो सरकार की नीति और दूसरे संघों के क्रियाकलाप का विपरीत प्रभाव शिक्षकों पर पड़ेगा। 
वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद ने कहा की वर्तमान परिदृश्य में शिक्षकों को छात्राओं से छात्रों से और विद्यालय के प्रशासन से तालमेल करते हुए एक बेहतर माहौल देकर शिक्षकहित और छात्रहित पर हमें कार्य करने की आवश्यकता है। 
 शिक्षक मुन्ना कुशवाहा के संचालन में आयोजित इस बैठक में मनोज रजक, अख्तर अंसारी, राजेश कुमार सिंह, विवेक कुमार, मनीष कुमार और रेहान अहमद बसंत कुमार, अजीमुद्दीन अंसारी,सुधीर कुमार,  दिलीप कुमार, मुकेश कुमार, शिव कुमार,दीपक कुमार समेत काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

रोटरी क्लब के जांच शिविर में 45 मरीजों का हुआ चयन


गिरिडीह :  रोटरी गिरिडीह द्वारा रोटरी नेत्र चिकित्सालय में रविवार से शुरू हुए निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप के लिए मरीजों के चयन हेतु  प्रारंभिक जाँच में 100 लोगों की जांच की गई। जिसमें 45 लोगों चयन किया गया।

क्लब के सचिव अमित गुप्ता ने बताया कि रोटरी गिरिडीह द्वारा आगामी 4 फरवरी से होने वालेंनिःशुल्क पलास्टिक सर्जरी कैंप के लिए रविवार को डॉ मो आजाद, डॉ सज्जन डोकानिया, डॉ अमित गौंड, डॉ एसबी चौधरी एवं डॉ विकास माथुर के द्वारा कैंप में निबंधित मरीजों का जांच किया गया। जिसमे 45 मरीजों का चयन किया गया जिनका ऑपरेशन कैम्प में अमेरिका से आने वाले डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जायेगा।

मौके पर रोटरी गिरिडीह प्रदीप डालमिया, प्रमोद अग्रवाल, शंभू जैन, नविन सेठी, मनीष तर्वे, देवेंद्र सिंह, लक्खी प्रसाद गौरीसरिया, अमित तुलस्यान, विकास बगडिया, दिलीप जैन आदि मौजूद थे।

महामंडल आपके द्वार कार्यक्रम में माहुरी समाज ने दिया सामूहिक विवाह पर जोर


गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय  प्रांगण में रविवार को माहुरी समाज द्वारा  महामंडल आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें माहुरी वैश्य महामंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह उपमहापौर कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश सेठ, उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेंद्र तर्वे, महामंत्री उमाशंकर चरणपहाड़ी, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, संयुक्त मंत्री सुमित कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी अनुज सेठ एवं महिला समिति की केंद्रीय अध्यक्ष पूनम प्रकाश, उप संगठन मंत्री प्रतिमा सेठ, केंद्रीय नवयुवक समिति के अध्यक्ष संजीत तर्वे, उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश भदानी और मंच संचालन अतुल कुमार ने किया।  

 माँ मथुरासिनी की वंदना और दीप प्रव्जलित कर प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम के दौरान महामंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने सम्बोधन में समाज की एकजुटता पर बल दिया और नव युवकों को सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने हेतु आगे आने को कहा। वहीं इस दौरान सामूहिक विवाह पर जोर दिया गया। कहा गया की शीघ्र ही महामंडल द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा जिसका सारा खर्चा महामंडल वहन करेगा। 
वहीं कार्यक्रम के दौरान महिला समिति और नवयुवक समिति का भी गठन किया गया। कार्यक्रम में जमुआ मंडल अध्यक्ष अखिलेश भदानी, सचिव संजय लोहानी, मिर्जागंज मंडल अध्यक्ष उमेश लोहानी, सचिव विजय कुमार, वीरेंद्र गुप्ता,नीरज कुमार, पंकज कुमार,  गोपाल भदानी, सतीश कुमार, अनिस् सेठ, सुधांशु सेठ, संतोष कुमार, अवधेश भदानी, अंकित गुप्ता के अलावा हरला, पिंडराबाद, नीमाडीह, धुरेता आदि गांवो के काफी संख्या महिला पुरुषों ने भाग लिया।

होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में संघ की मजबूती पर की गई चर्चा


गिरिडीह : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक रविवार को झंडा मैदान में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान जहां संगठन मजबूती समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। वहीं संघ की मजबूती के लिए प्रत्येक माह के तीन तारीख को होमगार्ड कार्यालय में बैठक करने का निर्णय लिया गया। 

वहीं बैठक के दौरान संघ की मजबूती के लिए कोष संग्रह करने, कतिपय वैसे गृहरक्षक जो निजी स्वार्थ के लिए कार्यालय के पदाधिकारी की दलाली करते हैं उन्हें चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने, वर्दी के लिए आये राशि को अतिशीघ्र लाभुकों के खाते में हस्तांतरित कराने आदि का भी निर्णय लिया। 
बैठक में एसोसिएशन के सचिव विनोद सिंह, रामबचन यादव, भगवान राय, अजय सिंह, चंदन सोलंकी, धर्मेंद्र राय, नर्सिंग तिवारी, रामानंद सिंह, भीमदेव राम, कारू चौधरी, कैलाश चौधरी, गोविंद तुरी, शंकर सिन्हा आदि मौजूद थे।

मुखिया और उसके सहयोगी पर मारपीट कर रूपये छीनने का आरोप, जांच में जुटी बिरनी पुलिस


गिरिडीह : बिरनी थाना क्षेत्र के मंझलाडीह पंचयात के बिशनपुर निवासी मथुरा यादव ने स्थानीय मुखिया सतेंद्र राउत और उसके सहयोगी बिनोद यादव पर मारपीट करने व पॉकेट से 10 हजार रुपये निकाल लेने का आरोप लगाते हुए बिरनी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

 थाने को दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि वह मंझलाडीह पंचयात भवन में पंचायत सचिव महेश दास से भेंडर से सम्बंधित बिल पर हस्ताक्षर व मोहर लगवाने गया था। तभी मुखिया सतेंद्र राउत ने गली गलौज करते हुए कॉलर पकड़ लिया और पंचयात भवन से बाहर कर दिया। इस दौरान मुखिया के सहयोगी बिनोद यादव ने धक्का मुक्की करते हुए लात जुता से मारने लगा। वहीं मुखिया ने भी मारपीट कर उसे जमीन पर पटक दिया। इस दौरान बिनोद यादव ने उसके पॉकेट से दस हजार रुपये नगद निकाल लिया और धमकी दिया कि आगे से पंचायत भवन मत आना अन्यथा इससे भी बुरा हाल करेंगे। आवेदन में भुक्तभोगी ने कहा ही कि घटना के दौरान पंचयात सेवक महेश दास एवं रोजगार सेवक भीम मिस्त्रीं भी मौजूद थे। 
घटना के बावत पूछे जाने पर पंचयात सचिव महेश दास ने घटना को सत्य बताया है। जबकि मुखिया सतेंद्र राउत ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मथुरा यादव गलत तरीके से काम करने का दवाब बना रहा था। मना करने पर उल्टा उसके साथ गाली गलौज करने लगा। बहरहाल थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने कहा कि घटना से संबंधित प्राप्त आवेदन के आलोक में जांच पड़ताल की जा रही है।

मुख्यमंत्री से मिले गिरिडीह और कोडरमा के माइका कारोबारी, कराया अपनी समस्याओं से अवगत


गिरिडीह : गिरिडीह एव कोडरमा जिले के माइका कारोबारी शनिवार को गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के नेत्तृव में रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।  माइका कारोबारियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि इस कारोबार से राज्य सरकार को हर साल करोड़ो का राजस्व मिलता है। बाबजूद इसके पुलिस और वन विभाग के अधिकारी इसे अवैध कारोबार बताकर कार्रवाई करते है। कहा कि दोनों जिलों में लगभग 20 हजार से अधिक मजदूर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से माइका के कारोबार से जुड़े रहे कर अपना जीविको पार्जन करते हैं। जिसमे ढिबरा चुनना और उसकी कटाई समेत अन्य कई और कार्य शामिल हैं। 
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने माइका कारोबारियों के सभी समस्याओं से अवगत होने के बाद कहा उनकी सरकार शीघ्र ही न्यू ढिबरा पॉलिसी लागू करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में माइका कारोबाार को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने माइका कारोबारियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही ढिबरा पॉलिसी से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी होगा।
सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ मुख्यमंत्री से मिलने गए माइका कारोबारियो के प्रतिनिधि मंडल में गिरिडीह के माइका कारोबारी अशोक जैन, राजेन्द्र बगेड़िया, संजय भूदोलिया, राजेश छापरिया, प्रवीण बगेड़िया, गोपाल बगेड़िया और कोडरमा के महेश दारुका, प्रदीप भदानी और पवन दारुका शामिल थे।

रोटरी गिरिडीह का निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप 4 फरवरी से


मरीजों की प्रारंभिक जांच प्रक्रिया आज से होगी शुरू

गिरिडीह। रोटरी गिरिडीह द्वारा आगामी 4 फरवरी से 10 फरवरी तक निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप का आयोजन रोटरी नेत्र चिकित्सालय में किया जायेगा। उक्त जानकारी रोटरी गिरिडीह के सचिव अमित गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि कैंप में अमेरिका के वर्जनिया यूनिवर्सिटी से विश्व प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ० टॉम कैंफर के नेतृत्व में 22 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम आ रही है। जिनके द्वारा लोगों का प्लास्टिक सर्जरी एवं बच्चों के हर्निया का ऑपरेशन किया जायेगा।

बताया कि ऑपरेशन के लिए मरीजों के चयन के लिए प्रारंभिक जाँच 8 जनवरी व 22 जनवरी को रोटरी नेत्र चिकित्सालय में डॉ० मो० आजाद, डॉ० सज्जन डोकानिया, डॉ० एसबी चौधरी, डॉ० विकास माथुर व डॉ० अमित गौंड के द्वारा किया जाएगा।

फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट गिरिडीह स्टेडियम में हुआ संपन्न


गिरिडीह :  गिरिडीह वन प्रमंडल के एक दिवसीय फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट का आयोजन गिरिडीह स्टेडियम के साथ इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा प्रतिभावान खिलाडियो के चयन को लेकर इस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया।  जिसमे गिरिडीह के साथ पांच डिविजन, तीन सर्किल और एक रीजनल टीम ने भाग लिया। 
आरसीसीएफ़ वैंकटशवरलू, डीएफओ प्रवेश अग्रवाल, सब्बबा आलम और आरसीएफ ने फुटबाल में किक मारकर इस स्पोर्ट्स मीट की शुरुवात की। वहीं इस स्पोर्ट्स मीट में फुटबाल, शॉटपुट, अलग अलग कैटिगरी में दौड़, बैडमिंटन व बॉलीबॉल का आयोजन कराया गया। 
मौके पर आरसीसीएफ वैंकटशवरलू ने कहा कि इस एक दिवसीय इस रीजनल स्पोर्ट्स मीट में चयनित खिलाड़ी रांची में होने वाले राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट में शामिल होंगे। जबकि राज्य स्तर के स्पोर्ट्स मीट में चयनित खिलाड़ियों को मार्च में हरियाणा के पंचकुला में होने वाले नेशनल स्पोर्ट्स मीट में भेजा जाएगा। 
कहा कि वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का उद्देश्य वन विभाग से जुड़े कर्मियों को उनके शारीरिक फिटनेस को मजबूती देना है। इसलिए हर साल वन एवं पर्यावरण मंत्रालय इस प्रकार के आयोजन कराता है। जिसमें सिर्फ वन विभाग से जुड़े वनरक्षी, रेंजर समेत कई और स्तर के वन कर्मी शामिल होते है। इस स्पोर्ट्स मीट में टेक्निकल अधिकारी के रूप में राजेंद्र गुप्ता और रेफरी के रूप मन्नोवर आलम मौजूद थे।