गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय प्रांगण में रविवार को माहुरी समाज द्वारा महामंडल आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें माहुरी वैश्य महामंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह उपमहापौर कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश सेठ, उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेंद्र तर्वे, महामंत्री उमाशंकर चरणपहाड़ी, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, संयुक्त मंत्री सुमित कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी अनुज सेठ एवं महिला समिति की केंद्रीय अध्यक्ष पूनम प्रकाश, उप संगठन मंत्री प्रतिमा सेठ, केंद्रीय नवयुवक समिति के अध्यक्ष संजीत तर्वे, उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश भदानी और मंच संचालन अतुल कुमार ने किया।
माँ मथुरासिनी की वंदना और दीप प्रव्जलित कर प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम के दौरान महामंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने सम्बोधन में समाज की एकजुटता पर बल दिया और नव युवकों को सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने हेतु आगे आने को कहा। वहीं इस दौरान सामूहिक विवाह पर जोर दिया गया। कहा गया की शीघ्र ही महामंडल द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा जिसका सारा खर्चा महामंडल वहन करेगा।
वहीं कार्यक्रम के दौरान महिला समिति और नवयुवक समिति का भी गठन किया गया। कार्यक्रम में जमुआ मंडल अध्यक्ष अखिलेश भदानी, सचिव संजय लोहानी, मिर्जागंज मंडल अध्यक्ष उमेश लोहानी, सचिव विजय कुमार, वीरेंद्र गुप्ता,नीरज कुमार, पंकज कुमार, गोपाल भदानी, सतीश कुमार, अनिस् सेठ, सुधांशु सेठ, संतोष कुमार, अवधेश भदानी, अंकित गुप्ता के अलावा हरला, पिंडराबाद, नीमाडीह, धुरेता आदि गांवो के काफी संख्या महिला पुरुषों ने भाग लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें