मुन्ना प्रसाद कुशवाहा बने संयोजक, चंद्रमणि प्रसाद अध्यक्ष व मोहम्मद अख्तर सचिव
गिरिडीह : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ कार्यकारिणी की अंतरिम समिति का पुनर्गठन रविवार को सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में की गई। जिसमे सर्वसम्मति जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे मुन्ना प्रसाद कुशवाहा को संयोजक, चंद्रमणि प्रसाद को अध्यक्ष, शमा परवीन, खूब लाल पंडित, नारायण प्रसाद, दीपक राय को उपाध्यक्ष, मोहम्मद अख्तर अंसारी को सचिव, तपस्या कुमारी, गुरु गोविंद हांसदा, अब्दुल खालिद को संयुक्त सचिव तथा मिथुन राज को कोषाध्यक्ष एवं राकेश कुमार को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं महेंद्र प्रसाद दांगी को संगठन मंत्री, उमेश कुमार चौधरी, रेखा कुमारी, महेंद्र कुमार को संयुक्त संगठन मंत्री, मनोज रजक को प्रवक्ता तथा उपेंद्र कुमार राय को मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया।जिला कार्यकारिणी के सलाहकार के रूप में पूर्व प्रधानाध्यापक सुशील कुमार, प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह, केशव कुमार, श्रीमती शीला कुमार को शामिल किया गया।
इसके पूर्व वरीय संयोजक प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संघ की बैठक हुई। इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों से जिला प्रतिनिधि के रूप में दो-दो साथियों का चयन करते हुए उन्हें प्रखंड में संघ को मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानाध्यापक सुशील कुमार ने कहा की माध्यमिक शिक्षकों का अस्तित्व आज खतरे में है। सभी शिक्षकों को एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता होगी और नहीं तो सरकार की नीति और दूसरे संघों के क्रियाकलाप का विपरीत प्रभाव शिक्षकों पर पड़ेगा।
वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद ने कहा की वर्तमान परिदृश्य में शिक्षकों को छात्राओं से छात्रों से और विद्यालय के प्रशासन से तालमेल करते हुए एक बेहतर माहौल देकर शिक्षकहित और छात्रहित पर हमें कार्य करने की आवश्यकता है।
शिक्षक मुन्ना कुशवाहा के संचालन में आयोजित इस बैठक में मनोज रजक, अख्तर अंसारी, राजेश कुमार सिंह, विवेक कुमार, मनीष कुमार और रेहान अहमद बसंत कुमार, अजीमुद्दीन अंसारी,सुधीर कुमार, दिलीप कुमार, मुकेश कुमार, शिव कुमार,दीपक कुमार समेत काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें