उपायुक्त ने किया प्रतापपुर पैक्स का निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा
जमुआ/गिरिड़ीह : मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने जमुआ प्रखंड के प्रतापपुर पैक्स का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान उपायुक्त के द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिले में बीज का आगमन शुरू हो चुका है। जिले के विभिन्न नोडल पैक्स के माध्यम से सभी किसानों के बीच बीज का वितरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिले के लिए सभी किसान बंधु अपने संबंधित पैक्स से निर्धारित मूल्य पर बीज की खरीदारी कर सकते हैं।
मौके पर खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार पांडे, जमुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार, जमुआ अंचलाधिकारी रामबालक कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शिव कुमार राम ,कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार गोस्वामी, पैक्स प्रबंधक रमेश कुमार पैक्स अध्यक्ष देवकी यादव पूर्व मुखिया सुखदेव प्रसाद यादव,मंसुर अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।