सरिया में हुई बज्रपात से एक व्यक्ति की मौत
सरिया/ गिरिडीह : जिले के सरिया प्रखंड के रतनाडीह गाव मे रविवार को वज्रपात की चपेट में आकर एक व्यक्ति किशोर कुमार महतो की मौत हो गई।
बताया जाता है कि किशोर अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान तेज बारिश के साथ मेघ गरजने लगे और बिजली भी कड़कने लगी।
अभी कोई कुछ समझ पाता तब तक आसमानी बिजली कहर बन कर नीचे गिरी जिसके चपेट में किशोर आ गया। और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें