समाज में घटित घटनाओं, दैनिक समाचारों, फ़िल्म और नाट्य जगत से जुडी खबरों के अलावे साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक व ज्योतिषीय विचारों, कविता, कहानी, फीचर लेख आलेख का संगम है यह "वेब न्यूज पोर्टल"। आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सबों का भरपूर सहयोग मुझे प्राप्त होगा। आपका सुझाव व मार्गदर्शन भी अपेक्षित है।
शनिवार, 4 अप्रैल 2020
उग्रवाद प्रभावित थाना भेलवाघाटी क्षेत्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बांटे सामग्री

लॉक डॉउन का उड़ा रहे हैं धज्जियां, लोग जमकर मार रहे मछली
लॉक डॉउन का उड़ा रहे हैं धज्जियां, लोग जमकर मार रहे मछली
फोटो : मछली मारते लोग
बेंगाबाद / गिरीडीह :- बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में लगता है किसी को नहीं है डर करोना वायरस का। तभी तो यंहा के लॉक डॉउन का उड़ा रहे हैं धज्जियां। इसका प्रमाण यह है कि एक ओर जंहा लोग लॉक डाउन के दौरान मजलिस लगा पेड़ के नीचे बैठ कर तास खेलते दिख जा रहे हैं। तो कोई अपनी मनमर्जी करने पर आमादा है। इसी क्रम में लोगों का एक जत्था तालाब में मछली मारता भी दिख रहा है।
बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के बनहती गांव के लोग शनिवार सुबह से ही काफी संख्या में मछली मारते देखे गये। इन लोगो को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है लॉक डॉउन का। एक और इस करोना महामारी को लेकर पूरा देश लॉक डाउन का पालन कर अपने घरों में दुबके हुये हैं। वहीं इस बनहत्ती गांव के लोग मछली मारने में व्यस्त हैं। अब इन ग्रामवासियों को कौन समझाये कि यह लॉक डाउन और जिला प्रशासन द्वारा लगाया गया निषेधाज्ञा आपके ही जीवन के बचाव के लिये है।

लॉक डाउन के दौरान विवादित ज़मीन पर अवैध कब्जा करने में जुटे भू-माफिया

पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचेन का किया गया शुभारंभ

राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा को पितृ शोक

जैन श्वेतांबर सोसाइटी द्वारा किया गया अनाज का मुफ्त वितरण

भोजपुरिया कटप्पा "हर्षित श्रीवास्तव" ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए 2 लाख

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020
बिजलीबथान जंगल मे लगी आग, सैकड़ों पेड़ झुलसे
बिजलीबथान जंगल मे लगी आग, सैकड़ों पेड़ झुलसे
गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद प्रखंड के करणपुरा पंचायत के बिजलीबथान गांव स्थित जंगल में शुक्रवार को आग लग गयी। जंगल से धुंआ उठता देख लोगों में अफरातफरी मच गयी। हो- हल्ला पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जुटे और आग पर काबू पाया और एक बड़ी अनहोनी टल गयी।
विदित हो कि जंगल के जिस स्थान पर आग लगी उस जगह पर काफी संख्या में लिप्ट्स के पेड़ हैं। गनीमत रही कि आग पकड़ते ही लोगों की नज़र पड़ गयी और लोग उसे आग बुझाने में जुट गए और एक बड़ा हादसा टल गया।
जंगल मे आग आखिर लगी कैसे इस बात से स्थानीय ग्रामीणों ने अनभिज्ञता जाहिर किया। हालांकि आशंका जताई कि किसी बच्चे द्वारा आग लगा दी गयी हो। बताया कि समय रहते ग्रामीणों की सक्रियता से आग बुझा लिया गया।

माले ने की सभी जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराने की मांग

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने बांटे अनाज
झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने बांटे अनाज
गिरिडीह : कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जारी लॉकडाउन के दौरान झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा गरीबों तक अनाज पहुंचाने का कार्य जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को संघ के सदस्यों द्वारा सदर प्रखंड के शीतलपुर में 18 जरूरतमंद परिवार के बीच खाद्यान्न पहुंचाया गया।
संघ से जुड़े शिक्षक मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि इन परिवारों को 10 दिन का राशन चावल, आटा, दाल, तेल, आलू, मसाला, सोयाबीन दिया गया।
उन्होंने बताया कि इन गरीब परिवारों को अब तक सरकारी स्तर से कोई सुविधा नहीं मिली है। हो सकता है भविष्य में सुविधा मिल जाए। बताया कि संघ सदस्यों के योगदान से जरूररतमंदों तक मदद पहुंचाई जा रही है। आगे भी समाजिक कार्य जारी रहेगा। मौके पर शिक्षक मनोज रजक, संजय कुमार वर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखिया मौजूद थे।

धारा 144 का उल्लंघन करनेवाले नागरिकों पर होगा दंडनात्मक कार्रवाई : सीओ

बैरियर लगा बाहरी व्यक्तियों के गांव में प्रवेश पर लगाया रोक
