झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने बांटे अनाज
गिरिडीह : कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जारी लॉकडाउन के दौरान झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा गरीबों तक अनाज पहुंचाने का कार्य जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को संघ के सदस्यों द्वारा सदर प्रखंड के शीतलपुर में 18 जरूरतमंद परिवार के बीच खाद्यान्न पहुंचाया गया।
संघ से जुड़े शिक्षक मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि इन परिवारों को 10 दिन का राशन चावल, आटा, दाल, तेल, आलू, मसाला, सोयाबीन दिया गया।
उन्होंने बताया कि इन गरीब परिवारों को अब तक सरकारी स्तर से कोई सुविधा नहीं मिली है। हो सकता है भविष्य में सुविधा मिल जाए। बताया कि संघ सदस्यों के योगदान से जरूररतमंदों तक मदद पहुंचाई जा रही है। आगे भी समाजिक कार्य जारी रहेगा। मौके पर शिक्षक मनोज रजक, संजय कुमार वर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखिया मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें