सोमवार, 12 जनवरी 2026

राष्ट्रीय युवा दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में हुआ ड्रग्स विषयक कार्यशाला

गिरिडीह (Giridih)। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में एक दिवसीय ड्रग्स विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ड्रग्स के दुषप्रभाव और उसके रोकथाम पर विस्तापूर्वक चर्चा की गई। वहीं इस दौरान राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार गिरिडीह में DAWN यूनिट का गठन किया गया। जिसमें न्याययिक सेवा के पदाधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता एवं पारा लीगल वोलेटियर्स को शामिल किया गया।


कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा ने बताया कि ड्रग्स हमारे समाज और हमारे युवाओं के भविष्य को प्रभावित करता है। नशीली दवाएँ न केवल व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से बर्बाद कर देती है बल्कि उनके परिवार और समाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। ड्रग्स के सेवन से अपराध, हिंसा और सामाजिक समस्या बढ़ जाती है। वहीं प्राधिकार के सचिव मोहम्मद सफदर अली नैयर एवं डॉक्टर फैजल अहमद ने नशीली दवाओं के रोकथाम के लिए साझा प्रयास से ठोस कदम उठाने की बातें कही।कहा कि ड्रग्स के रोकथाम और ड्रग्स पीडितो के पुनर्वास के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। साथ ही ड्रग्स के अवैध कारोबार के कारको को चिन्हित कर उन्हें समाप्त करने के लिए कदम उठाने होंगे।


मौके पर अभिव्यक्ति फाउंडेशन की ओर से एक नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी गण, विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राएं, अधिवक्ता गण और पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें