सोमवार, 12 जनवरी 2026

भीषण सड़क जाम में फंसे एसडीएम, गाडी से नीचे उतर डंडा लेकर हंटाया जाम

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह-पचंबा फोर लेन सड़क निर्माण कार्य गिरिडीह वासियों के लिये जी का जंजाल बन गया है। पहले ठीकेदार द्वारा महीनों मुख्य सड़क को तोड़ फोड़ कर रख दिया था। जिससे लोग परेशान थे। अब सड़क पर उटपटांग तरीके से बनाये गये डिवाइडर हर दिन इस सड़क पर दुर्घटनाओं को अंजाम दिला रही हैं।


यहां सड़क के बीच बनी डिवाइडर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज होने के काबिल है। पूरे भारत वर्ष में ऐसा सड़क डिवाइडर कहीं नहीं मिलेगा। यूनिक सड़क डिवाइडर देखना हो तो एक बार गिरिडीह आना तो बनता है...!!!


वहीं इस सड़क पर इन दिनों लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। हर दिन इस सड़क पर किसी न किसी इलाके में जाम की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ता है। इसी कड़ी में सोमवार को भी पचंबा में भीषण जाम लग गया। इस जाम में गिरिडीह के एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते का वाहन भी फंस गया। 


तब एसडीएम गाड़ी से नीचे उतरे और हाथ में डंडा लेकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गये। इस दौरान एसडीएम के कड़े तेवर से आम लोगों को रु ब रु होना पड़ा। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीएम ने आवागमन को सुचारू कराने में सफलता पायी। सड़क जाम में फंसे लोगों ने भी एसडीएम के इस कार्यशैली से लिये उन्हें धन्यवाद दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें