सोमवार, 12 जनवरी 2026

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाया कहर, बच्चा गंभीर, दो दुकानों को पहुंचा भारी नुकसान

गिरिडीह (Giridih)। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जो धनबाद से गिरिडीह आ रही थी। सोमवार की शाम पचम्बा थाना क्षेत्र में जमकर कहर मचाया। स्कॉर्पियो ने पहले बिशनपुर में एक व्यक्ति को टक्कर मार दिया। घटनास्थल से आम लोगों की पकड़ से बचने के चक्कर वह जब पचम्बा पहुंचा तो पहले उसने एक बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया और उसे घिसटते हुए पचम्बा बाजार स्थित सौरभ मोबाइल दुकान पर स्थित स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया वहीं जुगनू कलेक्शन नामक दुकान को काफी नुकसान पहुंचाया।


इस हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने बच्चे को इलाज हेतु तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया है। इधर घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को अपने कब्जे में कर लिया और घटना की सूचना पचम्बा थाना को दी।


सूचना मिलते ही पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार सदलबल घटनास्थल पहुंचे और खरगडीहा निवास स्कॉर्पियो चालक को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 


बताया कि धनबाद से गिरिडीह आ रही स्कॉर्पियो में चालक समेत करीब आठ लोग सवार थे। जो सभी सुरक्षित हैं। उन सभी सवारियों को सुरक्षित दूसरे वाहन से उनके घर भेज दिया गया है। घटना के बाबत दुकानदारों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि उस वक्त दुकान के बाहर कोई ग्राहक होता तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकती थी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें