गिरिडीह (Giridih)। स्वामी विवेकानंद की जयंती 'राष्ट्रीय युवा दिवस' पर गिरिडीह की श्रीरामकृष्ण महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उनकी जयंती मनायी गयी। NSS यूनिट 1 और 2 तथा NCC के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई।
मौके पर प्राचार्य डॉ केएन शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनुशासन, सेवा और शिक्षा ही देश के विकास का प्रमुख आधार है। स्वामी जी युवाओं को शिक्षित, आत्मनिर्भर और आध्यात्मिक रूप से जागरूक करना चाहते थे।
कार्यक्रम में NSS प्रोग्राम ऑफिसर डॉ संजीव कुमार सिन्हा, प्रो नम्रता टीर्की, NCC सीटीओ डॉ पूनम प्रभा मुंडू , डॉ आतिश रंजन, प्रो. दीपिका कुमारी, डॉ मनीषा रतन होरो, चिंता देवी, प्रतिमा देवी समेत काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें