सोमवार, 12 जनवरी 2026

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

गिरिडीह(Giridih)। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिलामुख्यालय में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 60 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।


इस अवसर पर कार्बन रिसोर्सेज नामक फैक्ट्री में लगे ब्लड डोनेशन कैम्प मे फैक्ट्री में कार्यरत युवा वर्करों एवं फैक्ट्री के प्रबंधन कार्य से जुड़े लोगों ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया। जिसमे 52 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। वहीं इस मौके पर ब्लड बैंक गिरिडीह में रेडक्रास सोसाइटी की ओर से लगे रक्तदान शिवर में 8 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।


कार्बन रिसोर्सेज फैक्ट्री में लगे रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता चुन्नू कांत उपस्थित थे। शिविर को सफल बनाने में डॉ कुमार अमर नाथ, देवेन्द्र प्रसाद, राहुल कुमार मिश्रा, अरविंद नाथ घोष, राजीव सिंह, प्रेम कुमार राय, श्याम बनर्जी, देवजीत मुखर्जी, पंकज नुनिया, सुरोजित गुप्ता, विजय गुप्ता का सराहनीय सहयोग रहा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें