गिरिडीह (Giridih)। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपी की जिले के पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत खुखरा थाना क्षेत्र के गंभरा गांव निवासी बबलू मुर्मू है।
बताया गया कि आरोपी बबलू मुर्मू के खिलाफ नाबालिग पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही खुखरा पुलिस एक्शन मोड में आ गयी और आरोपी को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें