मंगलवार, 9 दिसंबर 2025

जनता दरबार मे उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की शिकायत, दिया अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन का निर्देश

गिरिडीह (Giridih)। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार मे उपायुक्त रामनिवास यादव ने विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिक की समस्या और शिकायतें सुनी। मौके पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विभागों को जनता दरबार मे प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का भी निर्देश दिया।


जनता दरबार में पेंशन, राशन कार्ड, आवास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान उपायुक्त ने आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने कर उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया।


मौके पर उपायुक्त ने बताया कि बढ़ते ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कल यानी बुधवार से कंबल वितरण की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। बताया कि करीब 68 हजार कम्बल का वितरण किया जायेगा। जिसका 50 प्रतिशत सभी प्रखंडों और पंचायतों को दिया जाएगा तथा शेष 50 प्रतिशत स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास होगा हर एक जरूरतमंद को कंबल उपलब्ध कराया जाए ताकि ठंड से परेशान लोगों को राहत मिल सकें। उन्होंने बताया कि सभी प्रखंडों एवं अनुमंडल क्षेत्र के अलावा जिला मुख्यालय के सभी प्रमुख चौक-चौराहों जहां जरूरतमंद, दिहाड़ी मजदूर, वंचित लोग रहते हैं या गुजरते हैं ताकि इन स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।


उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार में राशन कार्ड से संबंधित काफी शिकायत सामने आ रही थी इस आलोक में आपूर्ति विभाग को नया राशन कार्ड बनाने एवं राशन कार्ड में नाम सुधारने से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए थे उक्त के आलोक में आपूर्ति विभाग के द्वारा अब तक 6000 से अधिक राशन कार्ड बनाया गया है एवं नाम सुधार का कार्य किया गया है। जिला प्रशासन के पास 10, 000 के करीब राशन कार्ड बनाने की वैकेंसी है, इस आलोक में राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी से कार्य किया जा रहा है एवं पात्र लाभुकों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें