गिरिडीह(Giridih)। कुँआ में गिरकर एक महिला की मौत हो गई। घटना जिले के पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत खुखरा थाना क्षेत्र के नौकनिया गांव की है। मृतका की पहचान गांव के ही सहदेव टुडू की 25 वर्षीया पुत्री ढेना कुमारी के रूप में हुई है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को ढेना कुमारी कुएं से पानी भरने गयी थी। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह कुएँ में डूब गयी। कुएं की गहराई अधिक होने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप सदल बल घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतका के शव को कुएं से निकलवा उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें