गिरिडीह (Giridih)। पचम्बा थाना क्षेत्र के हरीचक में मंगलवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान हरिचक निवासी टुपलाल दास का 30 वर्षीय पुत्र प्रकाश दास के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि युवक ने गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड में हरिचक स्थित भाजपा कार्यालय के समीप चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पाकर मृतक के पिता और मृतक की पत्नी भी अपने बच्चों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। प्रकाश का शव पटरी पर पड़ा देख परिजन दहाड़ मार कर रोने लगी।
रेल पटरी पर युवक की लाश होने की सूचना पाकर पचम्बा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और और सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान क्यों दी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि चर्चा है कि घर में संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया है। बहरहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें