मंगलवार, 9 दिसंबर 2025

पांच सूत्री मांगों के समर्थन में गिरिडीह नगर निगम के कर्मियों ने किया भूख हड़ताल

गिरिडीह(Giridih)।  झारखण्ड लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में निगम कर्मियों द्वारा अपने 5 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय भूख हड़ताल किया गया। इस दौरान कर्मियों ने सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे न होने पर जमकर विरोध जताया और चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।  


निगम कर्मियों के मुख्य मांगों में नगर विकास विभाग द्वारा निकायों को वेतन मद में आवंटन देने, दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की सेवा स्थायी करने, पेंशन हेतु राशि जारी करने एवं सेवा शर्तों में सुधार की मांग शामिल है। नगर निगम कर्मियों के भूख हड़ताल पर चले जाने से कार्यालय का कामकाज ठप रहा। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो चरणबद्ध आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मियों ने कहा कि अब वे अपने अधिकारों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारीयों ने कहा कि सरकार बार-बार आश्वासन देने और मंत्रियों के साथ हुए लिखित समझौतों के बावजूद कर्मियों की मांगें पूरी करने में विफल रही है।


इस धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल कार्यक्रम में लखन हरिजन, अंजित चंद्रा, मोहम्मद साबिर, लखन शर्मा रामकुमार सिन्हा अशोक हरिजन आकाश हाड़ी बबलू हाड़ी डब्लू हाड़ी सहित निगम के सभी नियमित कर्मी, मानदेय कर्मी और दैनिक वेतन भोगी कर्मी मौजूद थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें