सोमवार, 10 फ़रवरी 2025

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::10 :: 02 :: 2025 सोमवार

10 फरवरी 2025 : आज परम पवित्र माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन सोमवार है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। आज शाम 6 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से पुनर्वसु नक्षत्र को सातवां नक्षत्र माना जाता है। पुनर्वसु शब्द का अर्थ समझने के लिए सबसे पहले हमें 'वसु' शब्द के अर्थ को समझना होगा। 'वसु' को उप देवताओं के समान माना जाता है और 'वसु' अपने आप में शुभता, उदारता, धन और सौभाग्य के स्वामी हैं। अर्थात् पुनर्वसु नक्षत्र का अर्थ है- पुन: सौभाग्यशाली होना । यह नक्षत्र सौभाग्य का सूचक है।
आज पूर्व जन्म के पापों के निवारण हेतु भगवान शंकर के निमित्त पावन सोमवार व्रत है। सोमवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। भगवान शिव जी की उपासना करें। गेंहू व चावल का दान करें। श्री शिवपुराण का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। श्री रामचरित मानस के पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। हनुमान जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। अन्न-वस्त्र का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। शिव उपासना से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। महामृत्युंजय मन्त्र का जप करें। आज पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक करें। आज प्रदोष काल में भगवान शिवमन्दिर जाएं व जलाभिषेक करें।



आज का पंचांग: 10 फरवरी 2025, सोमवार, 
विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, मास : माघ, पक्ष : शुक्ल पक्ष, तिथि : त्रयोदशी 06:57 PM तक उपरांत चतुर्दशी, ऋतु : शिशिर, नक्षत्र: पुनर्वसु 06:00 PM तक उपरांत पुष्य,सूर्योदय : 07:06 AM प्रातः सूर्यास्त : 06: 15 PM सायं, राहुकाल : 08:29 AM से 09:53 AM तक, चन्द्रमा : मिथुन राशि पर 11:56 AM तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा। 
व्रत-त्यौहार : प्रदोष व्रत, विश्वकर्मा जयंती


आज :: 10:: 02 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। किसी से कोई महत्वपूर्ण जानकारी साझा न करें। व्यापार में लोग आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। बड़ों से आदर और सम्मान बनाए रखें। किसी की कही कोई बात आपको बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। परिवार के किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिल सकता है। भाग्यशाली अंकः 3, भाग्यशाली रंगः नीला

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। भाईचारे की भावना आपके मन में रहेगी। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आप घर में कोई नया वाहन ला सकते हैं। सभी के प्रति प्रेम और सहयोग बनाए रखें। राजनीति में आपको थोड़ा सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यस्थल पर महिला मित्रों से आपको थोड़ी दूरी बनाए रखनी होगी। रक्त संबंध मजबूत होंगे। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। भाग्यशाली अंक: 4, भाग्यशाली रंगः गुलाबी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आपके कुछ बड़े लक्ष्य पूरे होंगे। आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने घर के साथ-साथ अन्य कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे। भावनाओं में बहकर अगर आप कोई फैसला लेंगे तो बाद में आपको उसका पछतावा होगा। ईश्वर की भक्ति में आपकी काफी रुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र में कोई जिम्मेदारी मिलने से आप थोड़े परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप समय से पहले उसे पूरा कर लेंगे। भाग्यशाली अंक: 2,भाग्यशाली रंगः पीला


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए दिन कुछ नया काम करने का रहेगा। निजी मामलों में तेजी आएगी। बेहतरीन कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने कला कौशल से कार्य क्षेत्र में लोगों को आश्चर्यचकित करेंगे। एक साथ कई काम होने से आपकी एकाग्रता बढ़ सकती है, लेकिन यात्रा पर जाते समय वाहन का प्रयोग करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी। आपकी माता आपसे कुछ पारिवारिक समस्याओं के बारे में बात कर सकती हैं। भाग्यशाली अंकः 1, भाग्यशाली रंगः सफेद


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों की अगर कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी तो वो भी फाइनल हो सकती है। आपको अपनी आय और व्यय का बजट बनाने की भी जरूरत है। पैसों को लेकर किसी से कोई वादा न करें और आपको अनावश्यक खर्च से बचना होगा, लेकिन आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कोई चीज मांग सकते हैं, जिसे आप जरूर पूरा करेंगे। भाग्यशाली अंकः 2, भाग्यशाली रंगः लाल


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लंबे समय से अटके काम पूरे करने वाला रहेगा। आप किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। आपको छोटी-छोटी योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। व्यापार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने की योजना बना रहे थे तो आपकी इच्छा पूरी होगी। भाग्यशाली अंक: 2, भाग्यशाली रंगः काला


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कला और कौशल में निखार आएगा। आप विभिन्न कार्यों में तेजी दिखाएंगे। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी। आप अपने व्यवसाय को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। साझेदारी में थोड़ा सोच-समझकर काम करें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। भाग्यशाली अंक: 3, भाग्यशाली रंगः लाल

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों की योजनाएं लाभकारी रहेंगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको तेज गति वाले वाहनों के प्रयोग से दूर रहना होगा। भाई-बहन आपको काम के सिलसिले में कोई सलाह दे सकते हैं। किसी काम के पूरे होने के कारण आज परिवार में कोई शुभकार्यक्रम आयोजित होगा। आपके बच्चे आपसे कोई मांग कर सकते हैं, जिसे आप जरूर पूरा करेंगे। आपको अपने खर्चों पर भी थोड़ा नियंत्रण रखने की कोशिश करनी चाहिए। भाग्यशाली अंक: 2, भाग्यशाली रंगः केसरिया
 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। बिना वजह गुस्सा न करें। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। अचानक धन लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। अपने काम पर पूरा फोकस रखें। सुनी-सुनाई बातों से प्रभावित न हों।
भाग्यशाली अंक: 1, भाग्यशाली रंगः केसरिया


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको सोच-समझकर ही किसी से कोई बात कहनी होगी। कार्यक्षेत्र में काम को नजरअंदाज न करें। आपके दिल की कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अपना पार्टनर मिलेगा। आपको अपने व्यवहार में मिठास बनाए रखनी होगी, नहीं तो परिवार के किसी सदस्य की कही कोई बात आपको बुरी लग सकती है। भाग्यशाली अंक: 5, भाग्यशाली रंगः भुरा


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत वाला रहेगा। आप अपने विरोधियों को आसानी से परास्त कर पाएंगे। औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। अपने काम में कोई बदलाव न करें, अन्यथा दुश्मन इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। आप उदारता दिखाते हुए छोटों की गलतियों को माफ कर देंगे। आपके बॉस आपके काम के लिए कुछ सलाह भी दे सकते हैं।
भाग्यशाली अंक: 7, भाग्यशाली रंगः काला

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों को आज अपने लक्ष्य पर डटे रहने की जरूरत है। आपका साहस और पराक्रम मजबूत रहेगा। आपके प्रभाव और यश में वृद्धि होगी। संतान के करियर को लेकर कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप अपने काम को लेकर पूरी समझदारी दिखाएंगे, जिससे आपका काम आसानी से पूरा हो जाएगा। आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है, लेकिन अभी पुरानी नौकरी पर ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
भाग्यशाली अंकः 3,भाग्यशाली रंगः नीला

 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें