गिरिडीह (Giridih)। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार सोमवार को जिला परिवहन पदाधिकारी, शैलेश कुमार प्रियदर्शी एवं सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कौशिक अप्पू ने सिद्धों कान्हो- सह- सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।
इस दौरान पदाधिकारी द्वय ने पुस्तकालय में उपलब्ध किताबों की स्थिति का अवलोकन किया साथ ही पुस्तकालय में बच्चों की उपस्थिति और उनकी सुविधाओं को बढ़ाने का उचित निर्देश दिया। इस दौरान पुस्तकालय में यूपीएससी परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध कराई गई। बच्चों से मुलाकात कर उनकी जरूरी आवश्यकता के संबंध में बात की गई।
बता दें इस पुस्तकालय को जिला प्रशासन द्वारा आधुनिक सुविधायुक्त बनाया जा रहा है ताकि शांतिपूर्ण माहौल में बच्चों को किताबों के साथ साथ अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाओं का भी लाभ मिल सकें। जिला प्रशासन का प्रयास है कि बच्चें पढ़ाई कार्य हेतु इस पुस्तकालय का सदुपयोग करें। इस पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। यहां बिजली, पेयजल, शौचालय आदि की सुविधाएं बहाल की गई है। ताकि बच्चों को पढ़ाई कार्य करने में कोई दिक्कत न हो।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें