रविवार, 9 फ़रवरी 2025

साप्ताहिक राशिफल : 9 फरवरी से 15 फरवरी 2025

किनके चमकेंगे सितारे, किन्हें रहना होगा सतर्क

साप्ताहिक राशिफल 9 फरवरी से 15 फरवरी 2025 : फरवरी माह का नया सप्ताह शुरू हो गया है। इस दूसरे सप्ताह मे बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही बुधादित्य, विष योग के साथ केंद्र राजयोग सहित कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इस सप्ताह कई ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिल सकता है। 09 से 15 फरवरी तक के इस सप्ताह में ग्रह, नक्षत्रों की स्थिति की बात करें, तो 11 फरवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध और 12 फरवरी को ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन की बात करें, तो बुध शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की स्थिति की बात करें,तो गुरु वृष राशि में, मीन राशि में राहु, शुक्र, कन्या राशि में केतु और मिथुन राशि में मंगल विराजमान है।



आइए जानते है इस सप्ताह कैसा रहेगा इन 12 राशियों के जातकों का भाग्य


किनके भाग्य के सितारे चमकेंगे और किन्हें रहना होगा सतर्क


मेष 
सप्ताह की शुरुआत में कार्य अधिक रह सकता है। इसे पूरा करने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। घर और बाहर काम की अधिकता के कारण आप शारीरिक-मानसिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसे में अपनी दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान दें, आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपको अपने इष्ट मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद भी आपके लिए राहत का काम करेगी। सप्ताह के मध्य में आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना होगा, अन्यथा आपका लोगों से विवाद हो सकता है, जिसके कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग को लेन-देन करते समय रूप से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी। लव पार्टनर के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। पार्टनर की भावनाओं को आप नजरअंदाज न करें।

वृष
आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर बहुत नियंत्रण रखना होगा। अगर आप उत्साहित हो जाते हैं और होश खोने से खुद को बचाते हैं तो आपको काम में मनचाही सफलता मिल सकती है। करियर- व्यावसायिक यात्रा सुखद व मनचाहा परिणाम देगी। आपको अपने काम के साथ-साथ अपने परिवार पर भी ध्यान देना होगा, अन्यथा दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है। इस दौरान संपत्ति से जुड़े विवादों को सुलझाते समय अपने शुभचिंतक की सलाह लेना न भूलें। अगर आप इस अवधि में शांति से काम लेंगे तो आपको अपने काम में सफलता मिल सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को जरूरतों को पूरा करने के लिए आय के स्रोत खोजने होंगे।

मिथुन 
आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। ऑफिस में खुद को बेहतर साबित करने के लिए आपको अधिक प्रयास और मेहनत करनी होगी। नौकरीपेशा के लिए काम व परिवार दोनों के साथ सामंजस्य बनाकर चलना बेहतर रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें और दूसरों से बेहतर बताने की आदत से बचें। परिवार में भाई-बहनों से विवाद होने की संभावना है। किसी मुद्दे को सुलझाने के लिए विवाद की बजाय बातचीत करें। आप नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। लग्जरी आइटम खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। महिलाओं की ज्वेलरी में रुचि बढ़ेगी। भविष्य में उधार लेना पड़ सकता है। व्यापार के लिहाज से सप्ताह शुभ है। व्यापार में लाभ होगा। वैवाहिक संबंधों में गहराई आएगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत के प्रति सावधान रहें।

कर्क 
काम सोच समझकर करना होगा, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको उन लोगों से बहुत सावधान रहने की आवश्यकता होगी जो अड़ंगा डालने की कोशिश करते हैं। शेयर बाजार, सट्टा आदि में पैसा न लगाएं। जोखिम वाली योजना या व्यापार में पैसा लगाने से बचें। नहीं तो आपको लाभ की जगह हानि उठानी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी चिंता परेशानी का कारण बन सकती है। यात्रा कम फलदायी साबित होगी। कामकाजी महिलाओं को घर और ऑफिस के बीच सामंजस्य बनाए रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सामान्य रहने वाला है। आपको लव पार्टनर के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
सिंह 
सप्ताह व्यापार के लिए शुभ है। निजी जिंदगी में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। ऑफिस में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपको बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस दौरान आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी। अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए बड़े जोखिम उठाने के लिए तैयार हो सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश से पहले शुभचिंतक की सलाह लेनी चाहिए।आर्थिक लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें और हिसाब-किताब निपटाने के बाद ही आगे बढ़ें। सप्ताह के मध्य में परिवार से जुड़े किसी व्यक्ति से खुशखबरी मिल सकती है। आपको परिवार से प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की इजाजत मिल सकती है। विवाहित लोगों के जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ेगी।

कन्या 
सप्ताह घर-परिवार से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज करें। सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। करियर- व्यापार में आश्चर्यजनक प्रगति देखने को मिल सकती है। आपको अपने शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभ होगा। आप जो भी काम या डील करेंगे, उसमें जोखिम उठाएंगे और उसका आपको फायदा होगा। धन की आवक होगी, जिससे संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नए साल में दांपत्य जीवन में बदलाव महसूस करेंगे।



तुला 
आपको निजी जीवन में भी कोई बड़ी गलती करने से बचना होगा, आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऑफिस में कोई बड़ी गलती न हो, अपना काम किसी और के हाथ में देने से बचें। इसमें लापरवाही न बरतें, नहीं तो आपको अपने बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को किसी भी योजना में पैसा लगाते समय बहुत सावधान रहना चाहिए, ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतक की सलाह जरूर लें। नए साल में नई पीढ़ी के ज्यादातर लोग दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। जहां महिलाएं अच्छी चीजों का आनंद लेती नजर आएंगी और लोगों से मिलती-जुलती रहेंगी, वहीं बुजुर्ग लोग अपने को काम में व्यस्त रखेंगे। सप्ताहांत में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे कार्यस्थल पर उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में रुकावटें आएंगी। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालना होगा।

वृश्चिक 
सोचे हुए कार्यों में ज्यादा सफलता नहीं मिलेगी और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा, शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। नए साल में व्यापार और करियर की समस्याएं आपकी मानसिक परेशानियों को बढ़ा सकती हैं। इसका नकारात्मक असर आपकी वाणी और व्यवहार में देखने को मिल सकता है। तमाम कोशिशों के बावजूद आप खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। इस अवधि में अपने इष्ट मित्रों और रिश्तेदारों को किसी भी परिस्थिति में नाराज न करें। व्यापारियों को बाजार में अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी करना उचित नहीं होगा।


धनु 
करियर दृष्टिकोण से आपका भाग्य अच्छा रहेगा। ऐसे में अपने परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए समस्याओं को समझने का प्रयास करना चाहिए। शांत रहने जीवन में बड़ा बदलाव होगा। इस दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी मदद से आपको अपने करियर व्यापार को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। यदि आप काफी समय से अपने व्यापार को बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो इस नए साल में इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम संबंध के दृष्टिकोण से यह पूरी तरह अनुकूल है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए जीवन साथी के प्रति ईमानदार रहना होगा।

मकर 
अगर आपकी अनदेखी की जा रही थी तो इस बार ऑफिस में कोई अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है। खुद को साबित करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। सप्ताह के मध्य में किसी मित्र की मदद से आपको एक खास शख्सियत के रूप में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आय के स्रोत बनेंगे, लेकिन आय से अधिक व्यय के कारण आर्थिक तंगी बनी रहेगी। कामकाजी महिलाओं को काम की अधिकता के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी खास व्यक्ति के प्रति रवैया नकारात्मक हो सकता है। ऑफिस में किसी सहकर्मी या परिवार में किसी रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा। प्रेम संबंधों में सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत होगी।

कुंभ 
अपनी वाणी और व्यवहार से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आपको धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान काफी समय बाद किसी प्रियजन से मुलाकात संभव है। नए साल में विदेश में अपने करियर बिजनेस के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैतृक संपत्ति प्राप्त करने में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। रोमांस और परिवार के साथ समय बिताने के लिए काफी शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप अचानक परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। आपको अपने समुदाय या परिवार में बड़ी जिम्मेदारी लेने का अवसर मिल सकता है।

मीन 
सप्ताह की शुरुआत में धन और समय दोनों का अच्छे से प्रबंधन करते हुए बढ़ना होगा। आप अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का आसानी से सामना कर पाएंगे। वित्तीय समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। नए साल में आपको घर के नवीनीकरण और सजावट या किसी अन्य जरूरत पर बड़ी रकम खर्च करनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य का खराब स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगा। यदि नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग को व्यवसाय बेहतर ढंग से चलाने के लिए अधिक समय देना होगा और धन संबंधी मामलों पर विशेष ध्यान देना होगा। जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें