बुधवार, 8 जनवरी 2025

भाजपा नगर इकाई ने कैम्प लगा चलाया सदस्यता अभियान

गिरिडीह (Giridih)। भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी की ओर से संगठन महापर्व के निमित्त सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को गिरिडीह शहर के जेपी चौक (टावर चौक) पर कैंप लगाया गया। इस अभियान की शुरुआत नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने की। 

इस कार्यक्रम में प्रवासी प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम एवं गिरिडीह के निवर्तमान महापौर सुनील पासवान के साथ जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डेंगेच, नगर महामंत्री सिंकु सिन्हा, अरुण गुप्ता, ज्योति शर्मा, आदित्य कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


मौके पर विकास प्रीतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता को रेफरल लिंक के द्वारा 50 सदस्य बनाना अनिवार्य हैं। 50 सदस्य बनाने के उपरांत ही उन्हें सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। सक्रिय सदस्य बनने वाले व्यक्ति ही या तो बूथ अध्यक्ष या मंडल के पदाधिकारी या जिले के पदाधिकारी बनने के योग्य होंगे। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर तीन-तीन सक्रिय सदस्य अवश्य बनावे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें