बुधवार, 8 जनवरी 2025

वरीय अधिवक्ता स्व शंकर लाल खेतान की स्मृति में गोपाल गोशाला में हुआ गौ शेड का उद्घाटन

गिरिडीह (Giridih)।  गिरिडीह के प्रसिद्ध अधिवक्ता स्व शंकर लाल खेतान के सातवीं पुण्यतिथि पर उनके परिजनों ने उनके स्मृति में नवनिर्मित शेड गोपाल गौशाला पचम्बा को समर्पित किया। इस शेड का विधिवत् उद्घाटन पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार के साथ उनकी धर्मपत्नी संपत्ति देवी ने फीता काट कर किया। 

गौ सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं :  प्रभात खेतान

मौके पर स्व खेतान पुत्र और अधिवक्ता प्रभात खेतान ने कहा कि गौ सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। उनके पिताजी पचम्बा गौशाला में गहरे रूप से जुड़े थे। कहा कि उनकी स्मृति मे परिवार की ओर से इस शेड का निर्माण कराया गया। जिसमें एक साथ 58 पशुधन आहार ले सकते हैं। 


स्व खेतान की स्मृति में फेलो देने पर हो विचार : चुन्नू कांत

कार्यक्रम के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत ने कहा कि गिरिडीह विधिक रूप से समृद्ध रहा है। राज्य में भूमि सुधार कानून की ड्राफ्टिंग भी यहां के ख्याति प्राप्त अधिवक्ता बजरंग सहाय ने किया था। वहीं सिविल और क्रिमिनल के क्षेत्र में एक साथ पकड़ रखने में स्वर्गीय शंकर लाल खेतान को महारत हासिल था। स्व खेतान के एक अच्छे अधिवक्ता ही नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी वह बहुत सुलझे हुए व्यक्ति थे।  सामाजिक सेवा में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा स्व खेतान की स्मृति में विधिक पेशे के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले अधिवक्ताओं को फेलो देने पर विचार होना चाहिए। और गिरिडीह न्याय मंडल मे अच्छे कार्य करने वाले लोगों को शंकर लाल खेतान के सम्मान में प्रशस्ति पत्र दिया जाना चाहिए।


कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति 

कार्यक्रम में स्वर्गीय खेतान के पुत्र अधिवक्ता विमल खेतान, नील रतन खेतान, जिलाअधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव चुन्नू कांत,अधिवक्ता कुंदन सिंह, रामानंद तिवारी, उर्मिला शर्मा, राम रतन शर्मा, समेत कई अधिवक्ता, गोपाल गौशाला पचम्बा के सचिव ध्रुव संथालिया, अजय बगेड़िया, प्रभात खेतान, किशन बगड़िया, श्रवण केडिया समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठन के प्रमुख लोग उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें