गिरिडीह (Giridih)। पीरटांड़ प्रखण्ड में आयोजित सोहराय पोरोब में भाजपा नेता सुरेश साव शामिल हो आदिवासी परम्परागत नृत्य, मांदर पर खूब झूमे।बता दें कि जमदाहा एवं चलकरी में भाजपा कार्यकर्त्ता करमु सोरेन और भाजपा नेत्री अंजू टुडू द्वारा सोहराय पोरोब का आयोजन किया गया था। मौके पर साव ने कहा कि आदिवासी समुदाय का प्रमुख त्योहार सोहराय है। सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार इस पर्व को लगभग सभी गांव में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान आदिवासी संस्कृति की झलक चारों ओर देखने को मिलती है।
उन्होंने कहा कि सोहराय पोरोब हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। हमारी संस्कृति हमारी पहचान और गौरव है। इसका संवर्धन और संरक्षण हम सभी का सामुहिक दायित्व है। मौके पर अंबुज मोदक, बहादुर मरांडी, संतोष राणा, ढोकल कोल। मनोज राय, छोटु ठाकुर, हरि तुरी, घनश्याम कोल, सिकंदर सोरेन, इनोद साव आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें