शुक्रवार, 10 जनवरी 2025

गिरिडीह की उपनगरी पचम्बा में हुआ सामाजिक समरसता रामरथ का भव्य स्वागत

गिरिडीह (Giridih)। राम रथ यात्रा के मौके पर सामाजिक समरसता रथ यात्रा का आगमन शुक्रवार  को  गिरिडीह की उपनगरी पचम्बा स्थित दुर्गा स्थान में हुआ।  जहां राम रथ का भव्य स्वागत किया गया। बाद मे यह रामरथ उपनगरी पचम्बा से निकल कर पचम्बा- गिरिडीह मुख्य पथ से होगर गिरिडीह नगर मे प्रवेश किया।  नगर क्षेत्र के कोलडीहा स्थित  दुर्गा मंडप एव मोहलीचुआं स्थित चैती दुर्गा मंडप मे इस राम रथ का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्री राम, राम लखन जानकी-जय बोलो हनुमान की, दुर्गा माता की जय के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। 

इस सामाजिक समरसता रामरथ में भगवान श्री राम, माता सीता, भैया लक्ष्मण के साथ पवन पुत्र हनुमान जी की प्रतिमा विराजमान है। सभी स्थानों पर महिला श्रद्धालुओं द्वारा रथ में विराजमान राम दरबार की भव्य आरती एवं पुजा अर्चना किया गया।

मौके पर अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद बजरंग दल के महामंत्रीनशिवपुजन कुमार, जिला समाजिक समरसता प्रमुख गौतम कुमार, जिला सेवा प्रमुख पंवन कंधवे, जिला सत्संग प्रमुख दीपक कुमार, नगर उपाध्यक्ष ज्योति शाह, शिव शक्ती शाह, दिलीप यादव, रोहित केशरी, गुडू केशरी समेत काफी संख्या में राम भक्त उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें