शुक्रवार, 10 जनवरी 2025

आज का राशिफल, कैसा होगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::10 :: 01 :: 2025, शुक्रवार


आज का पंचांग: 10 जनवरी 2025, शुक्रवार, 
विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, पौष मास, शुक्ल पक्ष,  शिशिर ऋतु, तिथि एकादशी, नक्षत्र कृतिका, सूर्योदय 07:14 AM प्रातः सूर्यास्त 05:41 PM सायं, राहुकाल : 10:10 AM से 12:28 PM तक चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेग


आज :: 10:: 01 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आपके परिवार में खुशियां बढ़ेंगी, क्योंकि कोई नया मेहमान आ सकता है। नया घर खरीदने का आपका सपना भी पूरा होगा। कामकाज को लेकर वरिष्ठ सदस्य आपसे कोई सलाह ले सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से कहीं बाहर जाने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने मन की बात किसी से शेयर करने की जरूरत नहीं है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। घरेलू जीवन में परेशानियां बढ़ेंगी, क्योंकि आपके जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। कामकाज में अगर कुछ मुश्किलें आ रही थीं, तो वे भी दूर हो जाएंगी। आपका कारोबार पहले जैसा चलेगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। लेन-देन से जुड़े किसी मामले में आपको जल्दबाजी नहीं दिखानी है।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने घर के नवीनीकरण पर भी काफी धन खर्च करेंगे। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। यदि आपके पिता आपको काम के संबंध में कोई सलाह देते हैं, तो उसका पालन करना आपके लिए बेहतर रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले को लेकर आप चिंतित रहेंगे। जन्मदिन, नामकरण आदि की तैयारियां आप शुरू कर सकते हैं।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में कोई बड़ा टेंडर मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। यदि स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव थे, तो वे भी दूर हो जाएंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, जो लोग बाहर जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें मौका मिल सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को किसी मित्र की मदद से बेहतर अवसर प्राप्त होगा। परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर आपको थोड़ा सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। आपकी तरक्की के रास्ते में आ रही रुकावटें दूर होंगी।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धन से जुड़े मामलों में कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कला के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके बॉस का आप पर पूरा भरोसा रहेगा। परिवार के किस सदस्य के लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा। परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें। माता को पेट से जुड़ी कोई समस्या परेशान करेगी।।




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। व्यापारी लोग अपने काम में समझदारी दिखाएंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। आप पारिवारिक मामलों को भी बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करेंगे, जिससे रिश्तों में आपसी प्यार बना रहेगा। अगर आपके आसपास कोई विवाद पैदा होता है, तो आपको उस पर चुप रहना चाहिए, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत सोच-समझकर काम करने का रहेगा। बेवजह किसी दूसरे के मामले में न बोलें। राजनीति में कुछ नए विरोधी पैदा हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानने की जरूरत है। अपने काम को लेकर दिल से ज्यादा दिमाग की सुनना आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने से खुशी होगी।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। लंबे समय के बाद किसी पुराने दोस्त से मिलकर आप खुश होंगे। मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। तरक्की के रास्ते में आ रही रुकावटें दूर होंगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ पुराने लेन-देन निपट जाएंगे। पढ़ाई में आ रही परेशानियों से परेशान छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी।


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्चे आपकी सिरदर्दी बढ़ा देंगे। अगर आप नया घर खरीदने के लिए लोन आदि लेने की सोच रहे थे तो कुछ समय रुक जाएं। किसी से मांगकर वाहन न चलाएं। किसी की पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए कहीं ले जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहने वाला है। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे थे तो आप नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपकी सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी। काम में मन लगेगा। यदि आपको पैसों से जुड़ी कोई परेशानी थी तो अचानक धन लाभ होने से वह समस्या आसानी से सुलझ जाएगी। आप घर में कोई नया वाहन ला सकते हैं।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहने वाला है। व्यापार में उतार-चढ़ाव के कारण आपको मनचाहा लाभ नहीं मिल पाएगा, लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा न करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था तो आप उसे काफी हद तक चुका सकते हैं। आपको किसी भी विवाद से दूर रहने की जरूरत है। जो लोग रोजगार को लेकर चिंतित हैं उन्हें कोई अच्छा अवसर मिलेगा।


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें