मंगलवार, 24 दिसंबर 2024

जमीन विवाद में दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प, घटना में दो महिला समेत 5 घायल

गिरिडीह (GIRIDIH)। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बिच खुनी संघर्ष हो गया। मारपीट की इस घटना में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गये। घायलों में संतोष साव, सुधीर साव, चंदन साव, ऋतिक कुमार साव, रिया कुमारी और सरिता देवी शामिल है। सभी घायलों को आनन फानन में इलाज हेतु नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घायलों में संतोष साव और चंदन साव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

बताया गया कि बरवाडीह निवासी चंदन साव और किशोर साव दोनों आपस में भाई है। सभी एक ही मकान में रहते है। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिस कारण एक ही मकान में रहकर भी दोनों भाई अपने अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते है। 


मंगलवार को चंदन साव अपने हिस्से की जमीन पर किचन बनाने के लिए काम लगवाया था। इसी दौरान किशोर साव, अनुकूल कुमार साव, अंजू देवी, खुशबु कुमारी, सूरज कुमार साव, सन्नी साव, स्नेहा कुमारी, संगीता देवी आदि ने अचानक चंदन साव के परिवार के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमे एक भाई के परिवार का पांच लोग घायल हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें