मंगलवार, 24 दिसंबर 2024

मानव सेवा परिवार का 11 जोड़े का सामुहिक विवाह का आयोजन अप्रैल 2025 में

गिरिडीह (GIRIDIH)। मानव सेवा को समर्पित गिरिडीह की सामाजिक संस्था मानव सेवा परिवार द्वारा 11 जोड़े का सामुहिक विवाह कराने का निर्णय लिया है। यह जानकारी मानव सेवा परिवार के संरक्षक अशोक केडिया ने दी। 


उन्होंने बताया कि आगामी अप्रैल 2025 माह में मानव सेवा परिवार 11 जोड़े का सामुहिक विवाह कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उस कार्यक्रम शामिल होकर अपने वर अथवा वधू का विवाह कराने को इच्छुक परिवार संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सम्पर्क हेतु तीन मो० न० : 9431192375 / 9431921100 /9431144037 भी जारी किया है।


श्री केडिया ने बताया कि संस्था हमेशा ही मानवहित के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर लोक कल्याण का कार्य करती रही है। पूर्व में भी संस्था की ओर से ऐसे आयोजन किये जाते रहे हैं। पुनः वर्ष 2025 में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें