गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत कटहारा टांड़ गांव गुरुवार की शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। बताया गया कि मृतका कटहारा टांड़ गांव निवासी मंसूर मियां की 25 वर्षीय पुत्री शबनम प्रवीण है। जिसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी उसे कोई सन्तान नहीं हुआ था। जिस कारण ससुराल वाले हमेशा उसे प्रताड़ित करते थे। जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
मृतका के चाचा मंजूर अंसारी ने बताया पांच वर्ष पूर्व बिरनी प्रखंड अंतर्गत कैपलो गांव के रियाज अंसारी से मुस्लिम रिति रिवाज से उनकी भतीजी शबनम का निकाह हुआ था। पति रियाज छत्तीसगढ़ में मजदूरी का काम करता है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों से उनकी भतीजी शबनम की तबियत खराब थी। इलाज हेतु उसे मायके कटहरा टांड़ लाया गया था। बताया कि कुछ साल पूर्व मृतका शबनम की मां की मौत हो गयी थी। जिस कारण मृतका घर में अकेली थी, और उसने यह कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी पिकू प्रसाद सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें