गिरिडीह : सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत परिवहन पदाधिकारी रोहित सिन्हा ने रोड सेफ्टी के मेंबर के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टोल प्लाजा के समीप कई वाहनों में Retro Reflective Tape लगवाई गई। जिससे सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके।
इस दौरान सभी प्रकार के दो पहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गई। जांच के क्रम में जो चालक अधूरे कागजात एवं बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े गए उनपर जुर्माना लगाया गया।
मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी रोहित सिन्हा ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया। कहा कि वाहन चलाते समय खुद के जीवन के साथ अपने परिवार के बारे में सोचें। यातायात नियमों का पालन स्वयं भी करें और अन्य लोगो को भी इसके प्रति जागरूक करें। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
उन्होंने बताया कि लगातार पूरे सप्ताह अलग अलग स्थानों में यातायात जागरूकता के कार्यक्रम किये जायेंगे। इस दौरान दोपहिया वाहन चालक से हेलमेट का प्रयोग करने, नशा न करके वाहन चलाने, ओवर स्पीड और ओवरलोडिंग से बचने, चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें