गिरिडीह : गिरिडीह योगासना स्पोर्ट संघ की एक बैठक शुक्रवार को बरमसिया स्थित चिल्ड्रन पार्क में संघ के संरक्षक नवीन कांत सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 4 एवं 5 फरवरी को जिला स्तरीय प्रथम अंतर विद्यालय योगासना स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु विभिन्न कमिटियों का गठन किया गया।
बैठक उपरांत जिला सचिव अनिता ओझा ने बताया कि इस जिला स्तरीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चो के बीच योग के प्रति जागरुकता लाना है ताकि बच्चे योग के माध्यम से खुद को स्वस्थ रख सके।
जिलाध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता के लिये सभी विद्यालयो को आमत्रंण पत्र भेज कर यह आग्रह किया जायेगा कि वे अपने विद्यालय के बच्चो को इस प्रतियोगिता में अवश्य शामिल करें।
जबकि जिला कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार ने गिरिडीह योगासना स्पोर्ट संघ के बावत बताया कि यह संघ झारखंड योगसना संघ और मिनिस्ट्री ऑफ युथ अफेयर भारत सरकार तथा भारतीय ओलिम्पिक संघ से मान्यता प्राप्त है। योग प्रतियोगिता में शामिल होकर बच्चे न केवल अपने स्वस्थ को ठीक रखेंगे बल्कि खेल के क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा सकते है। बैठक में दयाननद जायसवाल, स्वपना राय, रवि राज, आकास स्वर्णकार, शशिकांत विश्वकर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें